Taapsee Pannu: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री नहीं बनना चाहतीं तापसी, कहा- लाइफ में हमेशा नंबर वन पर हूं
तापसी पन्नू की इस महीने साथ में दो फिल्में रिलीज होगीं। वह अपनी आगामी फिल्म खेल खेल में और फिर आई हसीन दिलरुबा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि उन्हें ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नहीं बनना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म खेल खेल में और फिर आई हसीन दिलरुबा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक महीने में अभिनेत्री की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। तापसी से हाल ही में एक बातचीत में पूछा गया कि क्या उन्हें काम इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री के हिसाब से ढलने के बजाय अपना रास्ता खुद बनाया। इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नहीं बनना है। अभी जीवन का अंत नहीं है।
खुद की तरह जीना चाहती हैं तापसी
तापसी पन्नू ने कहा, 'कोई बात नहीं, यह अभी भी जीवन का अंत नहीं है। मुझे लगता है और मैंने हमेशा कहा है कि जीवन बहुत सीमित है। मैं किसी और की तरह नहीं जीना चाहती। मैं खुद की तरह जीना चाहती हूं। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? मैं सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नहीं बनूंगी। मुझे सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नहीं बनना है। अभी मेरा जितना चल रहा है, मेरी किचन उससे चल रही है।'
अक्षय कुमार की ये बात लगी अच्छी
उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय सर के एक इंटरव्यू की हेडलाइन पढ़ रही थी, मुझे वह बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि जब मैं ऐसी बातें सुनता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं एक घोड़ा हूं। 'महा लक्ष्मी रेस कोर्स में दौड़ना है।' अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी जिंदगी में हमेशा नंबर वन पर हूं, क्योंकि मैं अकेली भाग रही हूं और मैं वही रहूंगी।'
'खेल खेल में' में अक्षय के साथ दिखेंगी तापसी
तापसी पन्नू जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय और तापसी के अलावा वाणी कपूर, फरदीन खान और एमी विर्क जैसे सितारे दिखाई देंगे। बीते दिन इस कॉमेडी फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Junaid Khan: ...तो क्या प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी से भी रिटायर होंगे आमिर खान? जुनैद को देंगे जिम्मेदारी