फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khel Khel Mein Trailer Out Akshay Kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu and Ammy Virk Directed by Mudassar Aziz

Khel Khel Mein Trailer: अक्षय की 'खेल-खेल में' का दमदार ट्रेलर रिलीज, मोबाइल के चक्कर में उलझते दिखे रिश्ते

Fri, 02 Aug 2024 12:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 02 Aug 2024 12:59 PM IST
सार

अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही मजेदार है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Khel Khel Mein Trailer Out Akshay Kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu and Ammy Virk Directed by Mudassar Aziz
खेल-खेल में ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान और एमी विर्क जैसे सितारे नजर आएंगे। दर्शकों को इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने आज दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अक्षय ट्रेलर में चश्मा लगाए बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर बेहद ही मजेदार है।

विज्ञापन


एक खेल ने सबको फंसाया
फिल्म के ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी देखने को मिली है। 'खेल खेल में' दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो खेल-खेल में एक दूसरे के राज खोलते हुए दिखेंगे। ट्रेलर में देखने को मिला है कि सभी दोस्त एक पार्टी का प्लान बनाते हैं, जहां सारी लड़कियां मिलकर एक गेम खेलने का आइडिया देती हैं। इस खेल में सभी को अपने फोन अनलॉक करके सबके सामने मेज पर रखने होते हैं। किसी के भी फोन पर कई कॉल या मैसेज आएगा उसे सबके सामने उठाना होता है। इसके बाद सभी के रिश्तों में भूचाल आना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेडी से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

ये खेल सभी को फंसाते हुए दिख रहा है। सभी पतियों की उनकी पत्नियों की पोल खुलती दिख रही है। अब ये खेल इनकी जिंदगी में कितने तूफान लाएगा। इसके लिए तो सिनेमाघरों में जाकर फिल्म 'खेल खेल में' देखनी पड़ेगी। फिल्म का गाना और टीजर दर्शकों को पहले ही बहुत पसंद आया। अब फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को और ज्यादा हंसाने वाले है।


अक्षय ने साझा किया फिल्म का ट्रेलर

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर साझा कर लिखा, 'खेल खेल में दोस्ती और प्यार का रंग चढ़ेगा। मस्ती और मजाक, सब कुछ मिलेगा।' फिल्म में आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)




Munmun Dutta: दिशा वकानी के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर मुनमुन ने पहली बार की बात, बोलीं- उनकी बहुत याद आती है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed