पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: tulsi Virani to kill grandson parth due to this reason

KSBKBT 2: फिर खून में सने तुलसी विरानी के हाथ! क्या बेटे अंश के बाद इस लाडले पोते को उतारेगी मौत के घाट?

Fri, 26 Jun 2026 10:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jun 2026 10:11 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 25 साल पुरानी वही कहानी फिर दोहराई जा रही है। अंश के बाद विरानी परिवार का एक और सदस्य वैसी ही दरिंदगी करता दिखा। क्या तुलसी इस बार भी वही सजा देगी, जो अपने बेटे अंश को दी थी?

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: tulsi Virani to kill grandson parth due to this reason
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में नए-नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। कहानी में 10 साल का लीप आने वाला है। उससे पहले एक बड़ा झटका फैंस को लगने वाला है। 25 साल पुराना अतीत तुलसी के सामने आकर खड़ा हो गया है। दरिंदगी का वही मंजर देखने को मिला है, जो 25 साल पहले देखने को मिला था।

विज्ञापन

बहू की इज्जत की खातिर तुलसी ने उठाया हथियार!
शो के पहले सीजन में तुलसी ने अपने बेटे अंश को मौत के घाट उतार दिया था। वजह थी कि उसने नंदिनी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। इस बार यानी दूसरे सीजन में तुलसी के 'लाडले' पोते पार्थ ने वही हरकत की है। उसने अपनी पत्नी वैष्णवी की इज्जत से खिलवाड़ की कोशिश की है। मालूम हो कि तुलसी का वैष्णवी से खास लगाव है। घर की बहू की इज्जत की खातिर एक बार फिर तुलसी ने हथियार उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ की हैवानियत देख तुलसी दंग
करण और नंदिनी का बेटा अब तक शो में आदर्श किरदार के रूप में देखने को मिला। मगर, अचानक उसकी हकीकत सामने आई है। उसका किरदार नेगेटिव है। उसने धोखे से वैष्णवी से शादी की है। हनीमून के बहाने वह वैष्णवी को खंडाला लेकर आया है और वहां शराब पीकर उसके साथ हैवानियत दिखाने की कोशिश करता है। तुलसी को उस पर शक है और वह पीछे-पीछे होटल तक पहुंचती है। सामने वही मंजर होता है, जिसका तुलसी को शक था।

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: tulsi Virani to kill grandson parth due to this reason
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या पार्थ को मौत की सजा देगी तुलसी?
तुलसी वहां पहुंचकर पार्थ के थप्पड़ मारती है और पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी देती है। मगर, पार्थ एक नहीं सुनता और उल्टा तुलसी के साथ बदतमीजी करता है। तुलसी के सामने ही वह वैष्णवी से हैवानियत पर उतर आता है। तुलसी यह नजारा देख वैष्णवी के इज्जत और सम्मान की खातिर हथियार उठाती है और पार्थ पर हमला करती है। अब देखना होगा कि क्या अंश की तरह पार्थ को भी वह मौत के घाट उतारेगी? या सिर्फ सबक सिखाएगी। बता दें कि बीते दिनों सामने आए प्रोमो में देखा गया था कि शो 10 साल आगे बढ़ गया है और तुलसी जेल से बाहर निकलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed