पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranjeet recalls Bindu pulling his ears years ago, says he has treasured a picture of the same

जब बिंदु ने खींचे थे रंजीत के कान, अभिनेता ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Tue, 30 Jun 2026 11:47 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:47 AM IST
सार

Ranjeet Recalls Bindu: दिग्गज अभिनेता रंजीत और बिंदु ने एक साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में दोनों ने फिल्म के दौरान एक मजेदार किस्से के बारे में खुलकर बात की। 

विज्ञापन
Ranjeet recalls Bindu pulling his ears years ago, says he has treasured a picture of the same
रंजीत और बिंदु - फोटो : IANS

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत पुरानी यादों में खो गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जानी-मानी एक्ट्रेस बिंदु ने रंजीत की तारीफ करते हुए उन्हें एक 'मासूम' और 'हंसमुख' इंसान बताया था। इस पर रंजीत ने बहुत ही मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

रंजीत ने क्या कहा?
रंजीत ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बिंदु को धन्यवाद कहा और हंसते हुए एक पुराना किस्सा याद किया। रंजीत ने कहा, 'बिंदु जी, बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन आपको कैसे पता चला कि मैं मासूम था? मुझे याद है कि मेरे पास एक पुरानी तस्वीर है, जिसमें आप मेरे कान खींच रही हैं। अगर मैं सच में इतना मासूम था, तो आपने मेरे कान क्यों खींचे? मुझे आज तक यह बात समझ नहीं आई। प्लीज मुझे फोन करके बताइएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दशकों का साथ
रंजीत और बिंदु दोनों पिछले 50 साल से ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं। उन्होंने 'नसीब', 'लावारिस' और 'प्रेम रोग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। रंजीत फिल्मों में 'गुंडे', 'स्मगलर' और कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया। पर्दे पर वे जितने डरावने दिखते थे, असल जिंदगी में वे उतने ही शांत, मजाकिया और मिलनसार इंसान हैं।

वहीं बिंदु भी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें 'कटी पतंग', 'अभिमान' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।


यह भी पढ़ें: जब तेज बुखार में भी अमिताभ बच्चन करते रहे फिल्म की शूटिंग, नीना गुप्ता ने सुनाया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed