फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laila Khan murder case Know Rajesh Khanna Co Star Who Was Shot Dead By Her Stepfather In Igatpuri

Laila Khan: कौन थीं लैला खान? जिसके सौतेले पिता ने गोली मारकर की थी हत्या, परिवार के 6 सदस्यों का किया था कत्ल

Fri, 24 May 2024 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 24 May 2024 05:05 PM IST
सार

लैला खान को मुख्य रूप से राजेश खन्ना के साथ 'वफा: ए डेडली' लव स्टोरी में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी और राकेश सावंत द्वारा निर्देशित थी। लैला खान ने 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से फिल्मों में पदार्पण किया था।

विज्ञापन
Laila Khan murder case Know Rajesh Khanna Co Star Who Was Shot Dead By Her Stepfather In Igatpuri
लैला खान - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की 2011 में उनके सौतेले पिता परवेज टाक ने महाराष्ट्र के नासिक के पास इगतपुरी में उनके बंगले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परवेज टाक कश्मीर के रहने वाले हैं। फरवरी में संपत्ति विवाद के चलते लैला की मां शेलिना और चार भाई-बहनों की भी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या करने के बाद पिता ने उनके शव को बंगले में दफना दिया था।
विज्ञापन


कौन थी लैला खान?
लैला खान को मुख्य रूप से राजेश खन्ना के साथ 'वफा: ए डेडली' लव स्टोरी में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी और राकेश सावंत द्वारा निर्देशित थी। लैला खान ने 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से फिल्मों में पदार्पण किया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने सौतेले पिता को सुनाई मौत की सजा
लैला की हत्या के तेरह साल बाद, शुक्रवार को मुंबई सत्र न्यायालय ने परवेज टाक को 30 वर्षीय लैला, उसकी बड़ी बहन अजमीना (32), जुड़वां भाई-बहन जारा और इमरान (25) और चचेरी बहनें रेशमा और शेलीना (51) की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई। परवेज टाक, लैला की मां शेलीना का तीसरा पति था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री के पिता ने की थी जांच की मांग
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा परवेज टाक को गिरफ्तार किए जाने के नौ महीने बाद यह हत्या प्रकाश में आई। जुलाई 2012 में, पीड़िता के कंकाल के अवशेष फार्महाउस के बगीचे में मिले। अभियोजन पक्ष ने सौतेले पिता परवेज टाक के खिलाफ 40 गवाहों की जांच की। लैला और उसके परिवार के लापता होने के बाद, अभिनेत्री के पिता नादिर पटेल ने पुलिस से जांच की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।


क्या है पूरा मामला?
परवेज टाक को लगा कि शेलिना और उसका परिवार उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करता है। उसे डर था कि दुबई जाने पर वह उसे भारत में ही छोड़ देगी, क्योंकि उसके पास पासपोर्ट नहीं था। परवेज टाक के कबूलनामे के अनुसार, वह शेलिना के अपने दूसरे पति आसिफ शेख के साथ घनिष्ठ संबंधों को लेकर असुरक्षित था और परिवार के दुबई में अपना ठिकाना बनाने की योजना से परेशान था, क्योंकि लैला अपने प्रेमी वाफी खान से शादी करने की योजना बना रही थी।

Kangana Ranaut: पीएम मोदी से मिलीं कंगना, तस्वीरें साझा कर लिखा - मंडी में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री जी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed