Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, दिवंगत गायक की मां ने दिया बेटे को जन्म
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से खुशी आई है। गायक की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उनके पिता ने आज रविवार, 17 मार्च को सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है।
पिता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है।' मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।
विज्ञापन विज्ञापन
आईवीएफ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्दधू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके बाद सिद्दधू मूसेवाला के चाचा ने सिद्दधू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि चरण कौर मार्च के महीने में बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद अब 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है।
Saturday Box Office: 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल
मूसेवाला की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
गौरतलब है कि मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली थी।
Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' में हुई 'फुकरे' स्टार्स की एंट्री? रिपोर्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह