{"_id":"6658763f948c0282c8012f39","slug":"madhurima-tuli-apologies-hrithik-roshan-for-ignoring-him-2-years-ago-share-a-note-on-instagram-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhurima Tuli: दो साल पहले ऋतिक रोशन को कर दिया था नजरअंदाज! अब मांग रहीं माफी, मधुरिमा तुली ने लिखा नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Madhurima Tuli: दो साल पहले ऋतिक रोशन को कर दिया था नजरअंदाज! अब मांग रहीं माफी, मधुरिमा तुली ने लिखा नोट
Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
सार
अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अभिनेता ऋतिक रोशन से माफी मांगी है। मधुरिमा ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए अभिनेता को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया है।
विज्ञापन
मधुरिमा तुली
- फोटो : इंस्टाग्राम @ madhurimatuli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा साझा किया जिससे उनके प्रशंसक हैरान रह गए। बिग बॉस 13 फेम अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन से मांफी मांगते हुए एक नोट लिखा। अभिनेत्री ने लिखा कि दो साल पहले उनका ऋतिक से आमना-सामना हो गया था, लेकिन वह अभिनेता की ओर ध्यान नहीं दे पाई थीं, क्योंकि वह वहीं पर जम गई थीं। उन्होंने लिखा कि इसके लिए वो शर्मिंदा हैं।
ऋतिक को नजरअंदाज नहीं करना चाहती थीं मधुरिमा
अभिनेत्री मधुरिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कभी भी ऋतिक को नजरअंदाज करने का इरादा नहीं था। उन्होंने बताया ऐसा इसलिए हो गया वह केवल उनके साथ बातचीत करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थीं।
B&B: दो एपिसोड में बताई जाएगी 'बुज्जी और भैरव' की कहानी, जानें कब से 240 देशों में देखी जा सकेगी सीरीज
विज्ञापन
मधुरिमा ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट
अभिनेत्री मधुरिमा ने पोस्ट कर लिखा, ‘हे ऋतिक, मैं एक बात कहना चाहती हूं, 2 साल पहले मेरा आपसे आमना सामना हुआ था, मैं उस समय पूरी तरह से जम गई थी। मैं उस दिन से ही अपराधबोध में हूं कि आप यह सोचते होंगे कि मैं कितनी असभ्य हूं या आप शायद इस बारे में भूल गए हों।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे यह आपको बताना था, मैं सचमुच स्तब्ध रह गई थी। चूंकि मैं ‘कहो ना प्यार है’ के समय से आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे नहीं पता था कि कैसे आपसे मिलूं, इसलिए मैंने सोचा कि संदेश देने के लिए यह सबसे अच्छा मंच है। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ कर देंगे। आपकी प्रशंसक मधुरिमा तुली।’
कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं मधुरिमा
अभिनेत्री मधुरिमा ने साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था। जहां वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल को पैन से मारने के बाद विवादों में घिर गई थीं। मधुरिमा तुली ने ‘बेबी’, ‘नाम शबाना’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
Anupam Kher Interview: लोगों को आदत होती है शिकायत करने की, मैंने खुश रहने को अपना शौक बना लिया है

View this post on Instagram