CM Fadnavis On Saif Case: 'मुंबई सुरक्षित नहीं, यह कहना गलत है', सैफ पर हुए हमले पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया
CM Fadnavis On Saif Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर हमलावर ने चाकू से हमला किया। एक्टर का उपचार लीलावती अस्पताल में चल रहा है। एक्टर के साथ हुई इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता के साथ हुई घटना पर सीएम ने कहा कि पुलिस की तरफ से इस मामले में जानकारी दी जा चुकी है। यह हमला किस मंशा से किया गया, यह सब आपके सामने है। बता दें कि सीएम फडणवीस आज गुरुवार को कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे इस घटना का जिक्र किया।
बोले- सब सामने है
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'इस घटना के बारे में पुलिस ने आपको सभी जानकारी दे दी है। ये किस तरह का हमला है, इसके पीछे असल में क्या है और हमले के पीछे क्या मंशा थी, ये सब आपके सामने है।' सीएम फडणवीस ने कहा, 'बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करना एक गंभीर घटना है, लेकिन इसके कारण मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है और सरकार देश की वित्तीय राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएगी'।
#WATCH | Mumbai: On the attack on actor Saif Ali Khan, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Police has given you all details regarding this. What kind of attack is this, what is actually behind this and what was the intention behind the attack is all before you." pic.twitter.com/8lMegAtxNJ
— ANI (@ANI) January 16, 2025
मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है
सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है। मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। किस प्रकार की मंशा से यह हमला हुआ है सभी चीजें जल्द ही सामने आएंगी। फडणवीस ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि मुंबई देश के बड़े शहरों में सबसे सुरक्षित है। यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं होती हैं और उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लेकिन यह कहना कि ऐसी घटनाओं के कारण मुंबई असुरक्षित है, सही नहीं है। ऐसी टिप्पणियों के कारण मुंबई की छवि खराब होती है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार निश्चित रूप से प्रयास करेगी'।
Saif Ali Khan-Kareena: जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- हमारे बेडरूम...
जांच के लिए 10 टीमों का गठन
सैफ अली खान पर उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। उन पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया। एक्टर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनका सफल ऑपरेशन हो चुका है। अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सैफ खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है।
Saif Ali Khan: कौन हैं सैफ की पहली पत्नी, तलाक के बाद देने पड़े इतने करोड़ कि दिवालिया हो गए थे पटौदी नवाब