फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu Curly Hair Look Viral On Social Media, Fans Excited For His Upcoming Movie SSMB 29

Mahesh Babu: ‘एसएसएमबी 29’ में इस नए लुक में नजर आएंगे महेश बाबू, तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस हुए उत्साहित

Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

Mahesh Babu In SSMB 29: फैंस महेश बाबू की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब महेश बाबू की नए लुक में तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu Curly Hair Look Viral On Social Media, Fans Excited For His Upcoming Movie SSMB 29
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच महेश बाबू की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिनमें महेश बाबू लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें ‘एसएसएमबी’ में महेश बाबू के लुक को लेकर लोगों में और भी उत्साह पैदा कर रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

पहली बार लंबे बालों वाले लुक में नजर आए महेश बाबू
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में महेश बाबू एक रेस्टोरेंट जैसी किसी जगह पर बैठे हैं। तस्वीरों में मेहश बाबू लंबे कर्ली बालों और दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और एक सरदार जी भी नजर आ रहे हैं। महेश बाबू इन दोनों से गहरी बातचीत में मगन हैं। महेश बाबू को इस नए लुक में देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अक्सर महेश बाबू एक ही लुक में नजर आते हैं। ऐसे में अब ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

फैंस ने बताया ‘शेर’
तस्वीरें सामने आने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों उन्हें ‘शेर’ और ‘हॉलीवुड हीरो’ बता रहे हैं और उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
 

यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले सुनील शेट्टी, ‘कुछ लोग कश्मीर की तरक्की नहीं चाहते’

 

‘एसएसएमबी 29’ की चल रही है शूटिंग
एसएस राजामौली द्वारा निर्दशित ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग कुछ हफ्ते पहले शुरू हुई थी। हैदराबाद में एक शेड्यूल पूरा करने के बाद टीम एक लंबे शेड्यूल के लिए ओडिशा गई। ओडिशा शेड्यूल में मुख्य कलाकार महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा मौजूद थे। ‘एसएसएमबी 29’ की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta Vinod Bhanushali: हंसल मेहता और विनोद भानुशाली ने की तीन फिल्मों की डील, जानिए कब होंगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed