फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu Wife And Actress Namrata Shirodkar Praise Priyanka Chopra Film Heads Of State

Priyanka Chopra: इस एक्ट्रेस ने प्रियंका की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को सराहा, देसी गर्ल ने दिया रिएक्शन

Thu, 03 Jul 2025 03:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 03 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ चर्चा में है। फिल्म में वह जाॅन सीना पॉपुलर हॉलीवुड एक्टर के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की एक एक्ट्रेस ने जमकर तारीफ की, वह प्रियंका चोपड़ा की आने वाली साउथ फिल्म के को-एक्टर की पत्नी भी हैं। 

विज्ञापन
Mahesh Babu Wife And Actress Namrata Shirodkar Praise Priyanka Chopra Film  Heads Of State
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की तारीफ उनके कई बॉलीवुड को-एक्टर्स भी कर रहे हैं। हाल ही में साउथ के पॉपुलर एक्टर महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। नम्रता की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

नम्रता ने प्रियंका को अमेजिंग बताया
नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में नम्रता ने लिखा है, ‘आप फिल्म में बहुत अमेजिंग थीं प्रियंका चोपड़ा। आपने धमाल मचा दिया। मुझे फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ बहुत पसंद आई।’ नम्रता की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया, उनकी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। साथ ही नम्रता के लिए एक मैसेज भी लिखा, ‘शुक्रिया क्वीन, नम्रता शिरोडकर।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra at Wimbledon: पति निक के साथ विंबलडन देखने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल का हुआ वेलकम 
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ की मेगा बजट फिल्म का भी हिस्सा प्रियंका
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा, नम्रता शिरोडकर के पति और एक्टर महेश बाबू के साथ एक साउथ फिल्म ‘SSMB29’ कर रही हैं। इस मेगा बजट फिल्म ‘SSMB29’ में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म को एस.एस. राजामौली निर्देशित कर रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका भारत भी आई थी। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 




हिंदी फिल्मों में वापसी काे लेकर दिया हिंट 
पिछले दिनों प्रियंका ने हिंदी फिल्मों में वापसी को लेकर एक इशारा किया। हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं हिंदी फिल्मों को बहुत मिस करती हूं और इंडिया को भी।’ इस बयान के बाद प्रियंका के भारतीय फैंस को उम्मीद जगी है कि वह जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed