फिर टलेगी प्रभास की ‘द राजा साहब’, संक्रांति पर नहीं होगी रिलीज? अब मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान
The Raja Saab Release Date: प्रभास की ‘द राजा साहब’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। हालांकि, इस बीच खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ सकती है। अब मेकर्स ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। यह फिल्म पिछली दोनों बाहुबली का मिश्रित वर्जन है। इस बीच फैंस प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, फिलहाल फिल्म को अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाना है। लेकिन इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म की रिलीज फिर से टल गई है। अब मेकर्स ने खुद सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर सच्चाई बताई है।
मेकर्स ने चर्चाओं को किया खारिज
पिछले हफ्ते कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि ‘द राजा साहब’ की रिलीज संक्रांति से आगे बढ़ा दी जाएगी, क्योंकि पोस्ट-प्रोडक्शन, खासकर वीएफएक्स में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा था। अब खबरों के लगातार फैलने पर मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर इन खबरों को खारिज किया है। फिल्म के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने प्रशंसकों और मीडिया से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया और ये कंफर्म किया कि ‘द राजा साहब’ संक्रांति 2026 को रिलीज होगी।
9 जनवरी 2026 को ही रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया कि रिबेल स्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों के जवाब में टीम यह स्पष्ट करना चाहती है कि संक्रांति 2026 से फिल्म के रिलीज आगे बढ़ने की सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बिना किसी देरी के तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म को दर्शकों तक अच्छे तरीके से पहुंचाने के लिए हर विभाग मिलकर अच्छे से काम कर रहा है। फिल्म को उच्च स्तर पर बनाया जा रहा है। मेकर्स ने अंत में ये भी कंफर्म किया कि जल्द ही फिल्म का प्रमोशन भी शुरू किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ेंः जन्मदिन पर शाहरुख ने मानी काजोल की यह खास सलाह, योगी बाबू समेत कई कलाकारों को दिए मजेदार जवाब
लंबे वक्त बाद इस तरह की फिल्म में नजर आएंगे प्रभास
‘राजा साहब’ एक हॉरर-कमेडी फिल्म है। प्रभास एक लंबे वक्त बाद इस तरह की एंटरटेनर फिल्म में वापसी कर रहे हैं। मारुति द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।