फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met

Mira Rajput: 'जब वी मेट' के आदित्य की तरह नहीं हैं शाहिद, जब मीरा ने की शिकायत, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब

Wed, 29 Jan 2025 06:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि मीरा राजपूत ने शिकायत की कि शाहिद जब वी मेट के आदित्य का 5 प्रतिशत भी नहीं हैं। इस पर शाहिद ने बड़ा ही मजेदार जवाब अपनी पत्नी को दिया। 

विज्ञापन
Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met
मीरा राजपूत - शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की साल 2015 में अरेंज मैरिज हुई। शाहिद कपूर अक्सर अपने रिश्ते को लेकर बात करते रहते हैं। शाहिद ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी मीरा को 'जब वी मेट' में उनका रोल बहुत पसंद आया था। उन्होंने बताया कि मीरा ने कहा कि वे 'जब वी मेट' के आदित्य की तरह बिल्कुल भी नहीं हैं। इस पर शाहिद ने पत्नी को ऐसा जवाब दिया, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met
मीरा राजपूत - शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा ने कही दिल की बात
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया कि उन्होंने एक बार मीरा राजपूत से पूछा कि वे उनकी कौन सी फिल्म का किरदार बहुत पसंद करती हैं। इस पर मीरा ने कहा कि वे 'जब वी मेट' पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद ने दिया ये जवाब
उन्होंने कहा, 'मीरा ने डांटा और कहा मुझे लगा था कि तुम जब वी मेट के आदित्य की तरह होगे, तू तो इसका पांच प्रतिशत भी नहीं निकला।' शाहिद कपूर ने कहा कि तुम्हें खुश होना चाहिए कि मैं पांच प्रतिशत कबीर सिंह भी नहीं हूं।

Film Festival: 11वां स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू, दुनिया भर से बच्चों की बनाई फिल्में दिखाई जाएंगी

विज्ञापन

Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : PTI
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद
रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में शाहिद ने आदित्य कश्यप का किरदार निभाया था। फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था।

R Madhavan: बेटे वेदांत को जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं आर माधवन, बोले- 'तुम शर्ट उतारकर नहीं..'

Mira Rajput complained Shahid kapoor that actor does not like Aditya from Jab We Met
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
'देवा' में नजर आएंगे शाहिद
शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्शन थ्रिलर फिल्म में पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed