फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MasterChef India: मोहम्मद आशिक ने जीता 'मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब, जूस की दुकान चलाकर किया था संघर्ष

Fri, 08 Dec 2023 10:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Dec 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Aashiq from Mangalore wins the title of MasterChef India Know Other Details about Runnerup
मोहम्मद आशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
                 
                        
                        
'मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब पाना हर भोजन प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। पिछले कई दिनों से मास्टरशेफ इंडिया का प्रतिष्ठित शो आखिरकार एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ अपने विजेता तक पहुंच गई है।आठ सप्ताह तक दर्शकों की पसंद को लुभाने और कई मनोरंजक चुनौतियों का सामना करने के बाद, मैंगलोर के 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक इस सीजन के अंतिम मास्टरशेफ के रूप में उभरे हैं। जी हां, 'मास्टरशेफ इंडिया' को उनका विनर मिल गया है। 
Mohammed Aashiq from Mangalore wins the title of MasterChef India Know Other Details about Runnerup
मोहम्मद आशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले सीजन में फेल होकर उसका खामियाजा भुगतने वाले आशिक ने अपनी मेहनत से साबित करते हुए शो के पहले डिजिटल-एक्सक्लूसिव सीजन में अपने मास्टरशेफ इंडिया के सपने को पूरा किया है। शो में मोहम्मद आशिक का सफर आसान नहीं था। इस सीजन के पहले एलिमिनेशन राउंड में खुद को पाकर, आशिक के खाना पकाने की कला के प्रति प्यार ने उन्हें मास्टरशेफ इंडिया ट्रॉफी घर ले जाने के लिए प्रेरित किया।

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने नेटफ्लिक्स के सीईओ के लिए रखा शानदार लंच, तस्वीरें साझा कर टेड सारंडोस का जताया आभार

Mohammed Aashiq from Mangalore wins the title of MasterChef India Know Other Details about Runnerup
मोहम्मद आशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'मास्टरशेफ इंडिया' किचन में जाने से पहले आशिक ने अपनी खुद की जूस की दुकान चलाई, जहां उन्होंने खाना पकाने की कला के प्रति अपने प्यार और खाने को तैयार करके अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कला से उनके फैंस काफी प्रसन्न भी हुए थे। पिछले सीजन में अयोग्यता का सामना करने के बावजूद 'मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब अपने नाम करना आशिक की कहानी के असल सार को दर्शाती है।

Hema Malini: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, किस करती हुई खूबसूरत तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Aashiq from Mangalore wins the title of MasterChef India Know Other Details about Runnerup
मोहम्मद आशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 'मास्टरशेफ इंडिया' में अपनी जर्नी को बताते हुए मोहम्मद आशिक ने कहा, “मैं मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी खूबसूरत यात्रा के लिए बेहद आभारी हूं। एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी हासिल करने तक, हर पल एक गहरा सबक था। इस अनुभव ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है, और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतना सपने जैसा लगता है।"

विज्ञापन
Mohammed Aashiq from Mangalore wins the title of MasterChef India Know Other Details about Runnerup
मोहम्मद आशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहम्मद आशिक ने आगे कहा, 'यह हर सपने देखने वाले के लिए है, जो अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बाधाओं का सामना करता है। मैं जजों- शेफ विकास, रणवीर और पूजा, साथी प्रतियोगियों, दर्शकों और सभी प्रसिद्ध शेफों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे रसोई में हर गुजरते दिन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।' बता दें कि मोहम्मद आशिक की विजयी जीत के अलावा, नंबी जेसिका मराक ने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि रुखसार सईद ने सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed