फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   John Abraham leaves serious issue based films

संजीदा फिल्मों से जॉन अब्राहम का मोह भंग

Thu, 07 Apr 2016 03:56 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 07 Apr 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
John Abraham leaves serious issue based films
रॉकी हैंडसम की बॉक्स ऑफिस नाकामी के बाद जॉन अब्राहम द्वारा भविष्य में स्पोर्ट्स फिल्मों बनाने की योजना खटाई में है। आर्थिक घाटे के बाद इस अभिनेता की प्राथमिकता होम प्रोडक्शन की जगह दूसरे निर्माताओं की फिल्मों में ऐक्टिंग हो गई है।
विज्ञापन


इंसान के विचार उसके अनुभवों से बनते हैं। जॉन अब्राहम को भी फिल्म निर्माता के रूप में बीते वर्षों में ऐसे अनुभव हुए हैं कि उन्होंने भविष्य में संजीदा फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो हाल में रिलीज रॉकी हैंडसम के बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कने की वजह से जॉन अपने भविष्य की योजनाएं बदलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जॉन को अपनी 42 करोड़ रुपये की रॉकी हैंडसम में अच्छा खासा घाटा उठाना पड़ा है। रिलीज के बारह दिनों में फिल्म बमुश्किल 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकी। विदेश में भी इसका बिजनेस केवल पांच करोड़ रुपये के करीब रहा। तमाम खर्चों, वितरकों/प्रदर्शकों में बंटने के बाद पैंतीस करोड़ रुपये में से जॉन के पास आधी रकम ही पहुंच सकेगी। यह उनके लिए तगड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षकों ने तो फिल्म को खारिज किया ही था, जॉन की ऐक्शन छवि भी फिल्म को नहीं बचा सकी। कोरियाई फिल्म द मैन फ्रॉम नोवेयर की इस रीमेक का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। परंतु निर्देशन पक्ष की जोरदार आलोचना हुई। यह भी कहा गया कि जॉन ने निशिकांत पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया, इससे फिल्म पर उनकी पकड़ ढीली हो गई।

फिल्म रुकते-रुकते बनी थी और ओवर बजट हो गई थी

John Abraham leaves serious issue based films
वैसे बॉक्स ऑफिस के खराब परफॉरमेंस के लिए यह भी कहा जा रहा है कि रॉकी हैंडसम को बीते मार्च के आखिरी सप्ताह में हॉलीवुड की बैटमैन वर्सेज सुपरमैन से टकराने का भी नुकसान सहना पड़ा। खास तौर पर महानगरों में इस फिल्म ने जॉन से दर्शक छीन लिए।

बॉक्स ऑफिस पर यह जॉन के लिए लगातार दूसरी निराशा है। इससे पहले उन्होंने मद्रास कैफे का निर्माण किया था और वह फिल्म बमुश्किल लागत निकाल सकती थी। जबकि निर्माता रूप में जॉन ने अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर बना कर तारीफें और धन दोनों बटोरे थे।

विक्की डोनर ने तरक्की करते समाज की एक नई सच्चाई दिखाई थी। जो इससे पहले दबे-छुपे शब्दों में बयान की जाती थी। यह लीक से हट कर सिनेमा था। इसके बाद जॉन ने राजीव गांधी हत्याकांड और श्रीलंका के गृहयुद्ध से प्ररित फिल्म मद्रास कैफे बनाई।

जिसमें उनकी राजनीतिक चेतना की झलक मिलती थी। वैसे यह फिल्म रुकते-रुकते बनी थी और ओवर बजट हो गई थी। जिससे जॉन उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सके थे। ये दोनों फिल्में संजीदा विषय पर थीं और जानकार मान रहे थे कि जॉन के रूप में इंडस्ट्री को लंबे समय बाद एक समझदार निर्माता मिला है।

रॉकी हैंडसम की नाकामी के बाद जॉन की प्राथमिकताएं बदल गई

John Abraham leaves serious issue based films
रॉकी हैंडसम - फोटो : self
जॉन के करीबियों के अनुसार रॉकी हैंडसम में भी जॉन ने अपनी इसी छवि को बरकरार रखने की कोशिश की थी। असल में वह इस फिल्म के साथ देश में बच्चों के लापता होने और इस अपराध के अंडरवर्ल्ड की सच्चाई को सामने लाना चाहते थे।

परंतु एक तो फिल्म ठीक से बन नहीं सकी और जो कुछ पर्दे पर दिखा, उसका भी संदेश सही ढंग से दर्शकों तक पहुंच नहीं सका। बड़े आर्थिक झटके के बाद जॉन आगे ऐसी फिल्मों का जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं। वह कब अगली फिल्म का निर्माण करेंगे, फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

जॉन के संजीदा फिल्मों से मोहभंग का नुकसान खास तौर पर खेलों से संबंधित फिल्मों का होगा क्योंकि वह भविष्य में ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहे थे। 1911 के एक भारतीय-अंग्रेज फुटबॉल मैच समेत वह विख्यात गामा पहलवान पर फिल्म बनाना चाहते थे। इसके अलावा बॉक्सिंग और मोटर साइकिल रेसिंग पर भी फिल्म की योजना पर काम कर रहे थे।

रॉकी हैंडसम की रिलीज से पहले जॉन ने कहा था कि मेरी टीम दो से तीन स्पोर्ट्स फिल्मों पर काम कर रही है। इसमें फुटबॉल और मोटर साइकिलिंग वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट्स तो काफी हद तक तैयार बताई जाती हैं। यही नहीं, जॉन ने यह भी कहा कि वह खुद इन फिल्मों के लिए ऐक्टर के रूप में पहली पसंद होना चाहेंगे।

हालांकि अगर रोल में फिट नहीं बैठे तो दूसरे ऐक्टरों पर विचार किया जा सकता है। लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि रॉकी हैंडसम की नाकामी के बाद जॉन की प्राथमिकताएं बदल गई है और वह दूसरे निर्माताओं की फिल्मों में काम करके धन इकट्ठा करना चाहेंगे। ऐसे में उनके होम प्रोडक्शन की फिल्मों में देरी हो सकती है। यह भी संभव है कि प्रोजेक्ट अब संजीदा न होकर मसाला मल्टीस्टारर फिल्में हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed