{"_id":"56f6369b4f1c1be212f14d4b","slug":"rocky-handsome-and-kapoor-and-sons-box-office-collections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपूर एंड संस 50 करोड़ पार, रॉकी हैंडसम की पहले दिन जबरदस्त कमाई","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
कपूर एंड संस 50 करोड़ पार, रॉकी हैंडसम की पहले दिन जबरदस्त कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'कपूर एंड संस' और जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कपूर एंड संस में फवाद खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कई तरह की बात कही जा रहीं थी। फिल्म रिलीज हुई तो समीक्षकों ने खूब सराहा। फिल्म ने पहले दिन से ही लगातार कमाई में निरंतरता बनाए रखी है।
कपूर एंड संस ने मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में काफी बढ़िया कमाई की है। इस हफ्ते जॉन की रॉकी हैंडसम के रिलीज होने की वजह से फिल्म को झटका लगने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने शुक्रवार को भी शानदार कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 4.40 करोड़ की कमाई के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#KapoorAndSons crosses ₹ 50 cr. [Week 2] Fri 4.40 cr. Total: ₹ 51.33 cr. India biz. EXCELLENT HOLD, despite new releases, cricket and exams.
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2016
पहले दिन चला जॉन अब्राहम का जादू
जॉन अब्राहम की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' से जॉन को बेहद उम्मीदे हैं। जॉन के करियर के लिए ये फिल्म बहुत अहम है। फिल्म के लिए जॉन ने मेहनत भी काफी की है। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन तब जॉन का दिल तोड़ा, जब फिल्म के रिव्यू आए। फिल्म को समीक्षकों ने कोई खास भाव नहीं दिया। ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म को साधारण कहा है।
समीक्षकों से भाव ना मिलने के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में निराश नहीं किया है। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 5.85 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन की कमाई के बाद फिल्म से निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
फिल्मी पंडितों का कहना है कि पहले दिन 5.85 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म से शनिवार और इतवार को छुट्टी के मद्देनजर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।