सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh

Sooryavanshi Review: अक्षय कुमार की फिल्म में कहानी बनी कमजोर कड़ी, मराठी संवादों ने आधा किया मजा

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh
सूर्यवंशी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
Movie Review
सूर्यवंशी
कलाकार
अक्षय कुमार , कटरीना कैफ , अजय देवगन , रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ
लेखक
रोहित शेट्टी , यूनुस सजावल , फरहाद सामजी , संचित बेंद्रे और विधि
निर्देशक
रोहित शेट्टी
निर्माता
करण जौहर , रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट
सिनेमाघर
5 नवंबर 2021
रेटिंग
2/5

सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का दर्शकों पर कैसा असर हुआ है, ये देखना हो तो नजदीकी सिनेमाघर में ‘इटर्नल्स’ का शो देखकर समझा जा सकता है लेकिन अक्षय कुमार की करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर दर्शकों में ऐसा पागलपन देखने को नहीं मिल रहा। हो सकता है शनिवार और रविवार को ‘सूर्यवंशी’ का कारोबार भी बढ़े लेकिन फिल्म के दिसंबर महीने में ही ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरों ने फिल्म की सिनेमाघऱों में ओपनिंग पर असर डाला है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को देखने का तमाम दर्शकों का मन तो सिर्फ इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह की मौजूदगी के कारण भी बना लेकिन ये दोनों कलाकार जब तक कहानी में शामिल होते हैं, फिल्म को लेकर पिछले साल मार्च से चल रहे इंतजार की बेकरारी बेअसर हो चुकी होती है।

Trending Videos

Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की सबसे कमजोर कड़ी है इसकी कहानी है और इसके संवाद। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हालांकि इस फिल्म के आखिर में भी जता दिया है कि वह अपनी तरह की इस अलबेली पुलिस की दुनिया की अगली कड़ी भी बनाने जा रहे हैं लेकिन इस पुलिस का वास्तविक दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। 1993 में आए हजार किलो आरडीएक्स में से मुंबई ब्लास्ट के बाद बचे आधे से ज्यादा विस्फोटक की तलाश करती इस कहानी में सब कुछ राष्ट्रवादी है। खांचों से निकले किरदार हैं। किरदारों के मुंबइया फिल्मों के फॉर्मूलों जैसे कॉस्ट्यूम हैं और इसके संवाद मुंबई के दर्शकों को तो भले तालियां बजाने पर मजबूर कर दें लेकिन हिंदा भाषी तमाम प्रदेशों के दर्शक शायद ही इनका अर्थ समझ पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh
सूर्यवंशी में अभिमन्यू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रोहित शेट्टी का सिनेमा अपनी अलग तरह का सिनेमा है। उनकी पुलिस भी उनके कल्पनालोक की पुलिस है। ‘सिंघम’ की पुलिस ‘सिम्बा’ में फिल्मी हुई और अब ‘सूर्यवंशी’ में वह उससे भी आगे निकलती दिख रही है। फिल्म में अक्षय कुमार ही अक्षय कुमार हैं। कहीं उम्र से कम दिखने की कोशिश करते दिखते तो कहीं जरूरत से ज्यादा एक्टिंग यानी ओवरएक्टिंग करते दिखते। अक्षय कुमार से ज्यादा लोग ये फिल्म रोहित शेट्टी के नाम से देखने पहुंचे और रोहित ने इसमें हर मसाला डालने की कोशिश भी पूरी की है। एक बिंदास बीवी है। एक मासूम बच्चा है। ड्यूटी और परिवार का आमना सामना है। यही नहीं रोहित के खलनायक भी पक्के विलेन नहीं है। उनके भी परिवार हैं। उनके भी सुख दुख हैं। लेकिन, फॉर्मूला फिल्मों के विलेन सिर्फ विलेन होते हैं, और उन्हें इमोशनल इंसान दिखाने की कोशिश कम से कम ऐसी फिल्म के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती।

Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कथा, पटकथा और संवाद की कमजोरियों के अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह की लंबे समय तक न दिखने की कमी काफी खली। तीनों अगर शुरू से साथ होते तो फिल्म का आनंद ही कुछ और होता। फिल्म पर नजर रखने वालों को तो ये पता है कि इसमें अजय और रणवीर का स्पेशल अपीयरेंस है, लेकिन दर्शकों में से अधिकतर यही सोचकर आए कि ये मल्टीस्टारर फिल्म है। और, यही बात फिल्म के खिलाफ जा रही है। कटरीना कैफ को जहां जैसा दिखना था, उन्होंने वहां वैसा करके दिखा तो दिया लेकिन एक खास बात यहां ये नोट करने लायक है कि वह अपने अभिनय पर काफी मेहनत कर रही हैं। अक्षय कुमार जरूर वीर सूर्यवंशी जैसे नहीं दिखते। वह हर फ्रेम में सिर्फ अक्षय कुमार ही दिखते रहे। ‘सिंघम’ और ‘सिम्बा’ की तरह ‘सूर्यवंशी’ का किरदार भी रंग में होता तो फिल्म ‘सूर्यवंशी’ वाकई बॉक्स ऑफिस का दिवाली धमाका होती।

Sooryavanshi Review in Hindi by Pankaj Shukla Rohit Shetty Akshay Kumar Katrina Kaif Ranveer Singh
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रोहित शेट्टी की फिल्म कहानी और एक्शन के बूते पर चलती है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कहानी भले लड़खड़ाई हो पर एक्शन फुलटू रोहित शेट्टी स्टाइल है। फिल्म की असली यूएसपी भी यही है। ‘टिप टिप बरसा पानी’ के अलावा एक्शन ही है फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में जो दर्शकों को आखिर तक रोककर रखता है। फिल्म ने ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार बेचकर अपना खाता मुनाफे में पहले ही तब्दील कर लिया है। बस, बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत की ओपनिंग से अक्षय कुमार के ब्रांड वैल्यू कितनी और बढ़ेगी या घटेगी इसका फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed