नए साल से पहले छुट्टी मनाने निकलीं मृणाल ठाकुर, तस्वीरें शेयर कर इस चीज को बताया सबसे जरूरी
Mrunal Thakur Photos: नए साल पर छुट्टी मनाने मृणाल ठाकुर एक नई जगह पर पहुंची हैं। यहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
विस्तार
मृणाल ठाकुर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह काफी खुश हैं। एक तस्वीर में उन्होंने चश्मे के साथ पोज दिया है। एक दूसरी तस्वीर में वह रोड के किनारे पोज दे रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह आइसक्रीम का आनंद ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है 'बहुत जरूरी'। इसके साथ उन्होंने कई इमाजी बनाए हैं। इसे देख कर लगता है कि वह छुट्टी के दौरान घूमने-फिरने, खाने और आराम करने को सबसे ज्यादा जरूरी चीज बता रही हैं।
मृणाल ठाकुर की पोस्ट पर कई फैंस ने दिल वाले इमोजी के साथ कई कमेंट किए हैं। एक फैन ने उन्हें क्यूट बताया है, तो दूसरे ने लिखा, 'आप एक्सप्रेशन क्वीन और ब्यूटी क्वीन हैं।' एक यूजर ने मिस वर्ल्ड कह कर संबोधित किया है।
मृणाल ठाकुर जल्द ही अदिवी शेष और अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'डकैत' में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। वह फिल्म 'दो दीवाने सहर' में का भी हिस्सा होंगी। इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यही नहीं मृणाल ठाकुर 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पूजा मेरी जान' का भी हिस्सा होंगी।