Laila Khan murder case: बहुचर्चित अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड में आया फैसला, हत्यारे पिता को मौत की सजा
मुंबई के बहुचर्चित अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने अभिनेत्री के सौतेले पिता परवेज टाक को हत्यारा मानते हुए मौत की सजा सुनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में 14 साल पहले हुए बहुचर्चित अभिनेत्री लैला खान मर्डर केस में फैसला आया है। आज शुक्रवार, 24 मई को सेशन अदालत ने लैला खान और उसके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। इससे पहले की सुनवाई के दौरान अदालनत ने परवेज टाक को हत्या औऱ सबूत मिटाने का दोषी माना था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने 9 मई को टाक को भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया था, जिसके बाद सजा निर्धारित करने को लेकर 24 मई को दिन तय किया गया था।
'तीसरी शादी मत करना' कहने वालों को श्वेता ने दिया था यह जवाब
हत्या कर दफना दिया था शव
सरकारी वकील पंकज चौहान के तरफ से दलील दी गई थी कि यह एक सुनियोजित मर्डर था। लैला खान और उसके परिवार की हत्या की गई थी। यह एक क्रूर हिंसक कृत्य है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। अभियोजन पक्ष ने इस दौरान 40 गवाहों से पूछताछ की थी। इस हत्याकांड में लैला खान , उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में अंजाम दिया गया था।
Celebs: लाखों नहीं करोड़ों की घड़ी पहनने का शौक रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में इन साउथ अभिनेताओं का नाम भी शामिल
सौतेले पिता ने की थी हत्या
अभिनेत्री लैला खान अपनी मां के साथ मुंबई स्थित बंगले में रहती थीं। लैला की मां शेलिना ने तीन शादियां की थी। उनकी तीसरी शादी परवेज टाक से हुई थी। इससे पहले उनकी शादी नादिर पटेल और आसिफ शेख से हुई थी। लैला और परिवार के पांच सदस्य के लापता हो जाने पर नादिर ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लैला नादिर की ही बेटी थी। नादिर की तरफ से शिकायत में कहा गया था कि आसिफ ने इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि लैला परिवार के साथ समय बिताने बंगले पहुंची थी। वहीं पर लैला के सौतेले पिता परवेज ने इनकी हत्या कर शवों को गड्ढे में दफना दिया था।
Singham Again: अजय ने की जम्मू-कश्मीर सरकार की तारीफ, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान जारी किया खास वीडियो