फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mumbai police recorded Saif Ali Khan statement on thursday evening actor recalls attack incident

Saif Ali Khan Case Update: पुलिस ने सैफ अली खान का बयान किया दर्ज, अभिनेता ने सुनाई आपबीती

Fri, 24 Jan 2025 09:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

Saif Ali Khan Case Update: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अभिनेता का बयान गुरुवार की शाम दर्ज किया। इससे पहले उनकी पत्नी करीना कपूर खान का बयान लिया गया था। 
 

विज्ञापन
Mumbai police recorded Saif Ali Khan statement on thursday evening actor recalls attack incident
सैफ अली खान - फोटो : ANI

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। गुरुवार की शाम पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज किया। इससे पहले उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान का बयान दर्ज किया गया था। अभिनेता ने पुलिस से साझा किया कि पूरी घटना कब और कैसे हुई। इस दौरान सैफ ने हमलावर की पहचान भी की। अभिनेता के परिवार के अलावा पुलिस ने ऑटो ड्राइवर का भी बयान दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सैफ ने बयान में क्या कहा?
गुरुवार की शाम अभिनेता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने घटना को याद करते हुए बताया कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान सतगुरु शरण बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपने छोटे बेटे जहांगीर के आया की चीख सुनी। उनकी चीख सुनकर जागने पर सैप और करीना अपने बेटे के कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने कथित हमलावर को देखा। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि आया एलियामा फिलिप्स डरी हुई थी और चिल्ला रही थीं, जबकि जेह रो रहा था।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: हमले के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे सैफ, बेटे इब्राहिम ने नहीं इस शख्स ने पहुंचने में की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने के बाद भी हमलावर को कमरे में किया बंद
रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब सैफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने अभिनेता की पीठ, गर्दन और हाथों पर कई बार चाकू से वार किया। उन्होंने कहा कि घायल होने के बावजूद, अभिनेता ने हमलावर को कमरे के अंदर धकेल दिया, जबकि आया फिलिप्स जेह के साथ भाग गईं और उसे कमरे में बंद कर दिया। जब हमलावर 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में चोरी करने के लिए घुसा था तब सैफ अली खान और उनके परिवार के सदस्य पत्नी करीना कपूर और उनके दो बेटे जेह और तैमूर घर में ही थे। आया के मुताबिक हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने वाले शरीफुल के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान, केस में आएगा नया मोड़


हमले के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे थे सैफ
दूसरी ओर इस मामले में सैफ की मेडिकल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता पर हमला सुबह दो बजकर 30 मिनट पर हुआ था और अभिनेता अस्पताल सुबह 4:11 बजे पहुंचे थे यानी हमले के एक घंटे 41 मिनट बाद। जबकि उनके घर से अस्पताल की दूरी दस से 15 मिनट ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed