फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin said Amitabh Bachchan Is A Big Prabhas Fanboy shared incidents from Kalki 2898AD shooting

Nag Ashwin: प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं अमिताभ बच्चन, नाग अश्विन ने साझा किया 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा किस्सा

Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास और अमिताभ बच्चन एक दूसरे से भिड़ते नजर आए थे। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने कुछ किस्से साझा करते हुए कहा है कि दोनों एक दूसरे के बड़े प्रशंसक हैं। 

विज्ञापन
Nag Ashwin said Amitabh Bachchan Is A Big Prabhas Fanboy shared incidents from Kalki 2898AD shooting
अमिताभ बच्चन-नाग अश्विन-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल में ही प्रभास पर अरशद वारसी द्वारा किए गए टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ। इस बीच 'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन ने प्रभास को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ कि अमिताभ बच्चन, प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं। प्रभास और अमिताभ बच्चन के अभिनय वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' हाल में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर विभिन्न भाषाओं में रिलीज हुई है। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग को लेकर गौरवान्वित थे प्रभास 
'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन ने दोनों अभिनेताओं के मन में एक दूसरे के लिए आदर और सम्मान का जिक्र करते हुए एक किस्सा साझा किया। नाग अश्विन ने कहा,  "प्रभास गारू अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, वे शूटिंग के वक्त काफी ज्यादा गौरवान्वित थे। हमने जब अश्वत्थामा का पहला दृश्य शूट किया, तो भी वो वहां मौजूद थे। वह इस दौरान कह रहे थे कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि यह आदमी सेट पर है, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अमित जी के साथ अभिनय करने जा रहे हैं।" निर्देशक ने प्रभास की तारीफ करते हुए उन्हें काफी विनम्र बताया। 
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास के साथ सीन शूट ना होने पर निराश हो जाते थे अमिताभ
प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए नाग अश्विन ने कहा कि बिग बी भी प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा,"इससे भी अधिक आश्चर्यजनक यह देखना था कि बच्चन सर प्रभास के कितने बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने प्रभास से कहा कि उनके फैंस काफी नाराज होने वाले हैं, क्योंकि मैं उन्हें प्रभास को मारने के लिए मजबूर कर रहा हूं।" नाग अश्विन ने आगे कहा कि जब भी उनका प्रभास के साथ कोई सीन होता था, तो वे पूरी तरह उत्साहित हो जाते थे। जिन सीन्स को अलग-अलग शूट किया जाता था, तो वह निराश होकर कहते कि वो प्रभास के साथ शूट करना चाहते हैं। निर्देशक के मुताबिक, वो प्रभास के व्यक्तित्व के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
Malayalam Industry: मलयालम अभिनेत्री ने चार अभिनेताओं पर लगाए यौन शोषण के आरोप, इंडस्ट्री में मची अफरा-तफरी
दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं- नाग अश्विन
नाग अश्विन ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने सालार-पार्ट 1 देखने बाद प्रभास को फोन किया था। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा, “सालार रिलीज होने के बाद, शूटिंग के आखिरी दिनों में से एक दिन अमित जी बहुत उत्साहित थे, उन्होंने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने इसे दो बार देखा है। उन्होंने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में वो कमाल के लगे थे। दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं।और आप फिल्म में कमाल के थे।" बताते चलें कि कल्कि 2898 एडी बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है। 

Stree 2: ‘स्त्री 2’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर लगा सवालिया निशान, इस ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, सब फेक आंकड़े!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed