{"_id":"66338b7ee757fd8dcc00a2c4","slug":"nargis-dutt-death-anniversary-her-best-bollywood-movies-ever-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nargis Dutt: अभिनेत्री नरगिस दत्त की बेहतरीन फिल्में, मदर इंडिया के लिए मिला था पद्मश्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nargis Dutt: अभिनेत्री नरगिस दत्त की बेहतरीन फिल्में, मदर इंडिया के लिए मिला था पद्मश्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 03 May 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार
बॉलीवुड की मदर इंडिया यानी की अभिनेत्री नरगिस दत्त ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आज भले ही वो जीवित ना हो, लेकिन अपनी फिल्मों जरिए वो सदा हमारे बीच जीवित रहेंगी।
नरगिस दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नरगिस दत्त का नाम जन्म से ही फातिमा रशिद था, लेकिन बाद में फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम नरगिस रख लिया। कोलकाता में जन्मी भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री ने अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। ऐसे ही कई किस्से हैं, जो नरगिस की फिल्मों के सफर को दर्शाते हैं।
फिल्मी करियर की शुरुआत
1935 में उन्होंने 6 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'तलाश-ए-हक' से की थी। नरगिस ने तीन दशकों तक फिल्मों में काम किया है। साल 1942 में नरगिस को फिल्म 'तमन्ना' से बॉलीवुड में असली पहचान मिलनी शुरू हुई थी। 1943 में नरगिस को उनका पहला लीड रोल मिला था। फिल्म 'तकदीर' में अभिनेत्री को अपनी जिंदगी का पहला मेन लीड रोल मिला था। लेकिन यह फिल्म नरगिस को ज्यादा सफलता नहीं दिला पाई। 1949 में आई फिल्म 'अंदाज' और 'बरसात' ने नरगिस के फिल्मी करियर को नई दिशा दी। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अभिनेत्री के तौर पर पहचान दिलाई। यह एक रोमांटिक फिल्म थी।
आवारा
1951 में आई फिल्म 'आवारा' नरगिस के करियर की अबतक की सबसे बेहतरीन और सफलतापूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ पहली बार काम किया था। यह फिल्म उस समय सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में नरगिस ने रीटा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म का गाना 'तेरे बिना आग ये चांदनी', जिसको बनाने में 72 घंटों का समय लग गया था। इस गाने ने फिल्म के सबसे फेमस और टाइटल 'आवारा हूं' को भी पीछे छोड़ दिया था इस गाने को नरगिस पर फिल्माया गया था, जिसने दर्शकों का खूब दिल जीता था।
श्री 420
इसके बाद नरगिस ने का फिल्मी सफर आगे बढ़ता ही रहा। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की, जिनमें 'श्री 420', ''चोरी-चोरी' और फिर वो फिल्म आई जिसने नरगिस को बॉलीवुद की मदर इंडिया बना दिया। वो और कोई फिल्म नहीं बल्कि वो फिल्म 'मदर इंडिया' है। साल 1957 में फिल्म मदर इंडिया में नरगिस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड फिल्म उद्योग में वो मुकाम हासिक किया, जिसे लोग आज भी याद रखते हैं। फिल्म 'मदर इंडिया' के लिए नरगिस को फिल्मफेयर पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर साल 1955 ये फिल्म लेकर आए थे। फिल्म का नाम था 'श्री 420'। इस फिल्म में राज कपूर ने टपोरी का किरदार निभाया था। फिल्म में राज कपूर और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में नरगिस दत्त और उनकी केमिस्ट्री ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म का सुपरहिट गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' लोगों का आज भी पसंदीदा गाना है।
मदर इंडिया
फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस और सुनील दत्त ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए लोग आज भी यह फिल्म देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने नरगिस ने राधा नाम का किरदार निभाया था। सुनील दत्त और नरगिस की फिल्म 'मदर इंडिया' साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन महबूब खान ने किया था। हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'मदर इंडिया' सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक मानी जाती है। जब भी क्लासिक फिल्मों का जीक्र होता है तो इस मूवी का जिक्र जरूर होता है। 'मदर इंडिया' में नरगिस और सुनील दत्त के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।
1967 में नरगिस ने फिल्म 'रात और दिन' की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म को सत्येन बोस ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में उन्होंने वरुणा का किरदार निभाया था। नरगिस दत्त ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। नरगिस अपने बेटे संजय दत्त के बेहद करीब थीं। आज भले ही नरगिस इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी याद करते हैं। साल 1981 में 51 साल की उम्र में कैंसर के कारण नरगिस दत्त का निधन हो गया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X