फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nick Jonas Shares A Photo With Priyanka Chopra Sitting On His Lap Says Lucky Me Actress Reaction Goes Viral

Priyanka Chopra: पत्नी प्रियंका संग फोटो शेयर कर निक जोनस ने खुद को बताया भाग्यशाली, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

Tue, 24 Jun 2025 12:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

Nick Jonas With Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने कपल गोल शेयर करते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे को चीयर करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर निक ने प्रियंका की तारीफ की है।

विज्ञापन
Nick Jonas Shares A Photo With Priyanka Chopra Sitting On His Lap Says Lucky Me Actress Reaction Goes Viral
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas

विस्तार

निक जोनस अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तारीफ का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वो अक्सर प्रियंका की तारीफ करते रहते हैं और उन्हें अपने लिए सबसे खास बताते रहते हैं। अब एक बार फिर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका की तारीफ की है और खुद को लकी बताया है।

विज्ञापन

निक ने शेयर की प्यारी तस्वीर
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में निक और प्रियंका एक साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में निक एक चेयर पर बैठे हुए हैं और प्रियंका उनकी गोद में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने जो कैप्शन लिखा है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। निक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ ‘लकी मी’ लिखा है। साथ में उन्होंने एक रेड हार्ट भी बनाया है। अब तस्वीर के साथ-साथ निक के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

विज्ञापन
विज्ञापन

निक की पोस्ट पर प्रियंका ने किया कमेंट
निक की इस तस्वीर पर फैंस ने कपल पर प्यार लुटाया है। इस बीच निक की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया। जो वायरल हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने पति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘नो, मी।’ इसके साथ ही प्रियंका ने एक इमोजी भी बनाया है। कपल के बीच इस लवली मूमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं निक की पोस्ट और प्रियंका का कमेंट दोनों ही अब वायरल हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।


Nick Jonas Shares A Photo With Priyanka Chopra Sitting On His Lap Says Lucky Me Actress Reaction Goes Viral
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

पति का प्ले देखने पहुंचीं थीं प्रियंका
यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस के प्ले ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ के आखिरी शो में पहुंचने के बाद की है। अपनी आगामी एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त होने के बावजूद प्रियंका अपने पति का समर्थन करने के लिए शो पर पहुंची थीं। शो की एक झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, हेड्स ऑफ स्टेट का प्रमोशन शुरू

‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में जुटीं प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होनी है। इसके अलावा प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed