फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids

Mother's Day 2026: इन एक्ट्रेस के लिए खास है ये मदर्स डे; अपने नन्हे-मुन्नों के साथ पहली बार करेंगी सेलिब्रेट

Sun, 10 May 2026 07:37 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 10 May 2026 07:37 AM IST
सार

Mother's Day 2026: आज रविवार को मदर्स डे है। कुछ फिल्म एक्ट्रेस के लिए यह दिन बेहद खास है। अब तक वे अपनी मांओं के साथ यह दिन सेलिब्रेट करती थीं। मगर, इस बार वे एक मां के रूप में अपने बच्चों के साथ यह दिन सेलिब्रेट करेंगी।

विज्ञापन
parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
बच्चों के साथ पहला मदर्स डे मना रहीं ये एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातृत्व जीवन का एक खूबसूरत पड़ाव है। मां का साया जितना सुरक्षित महसूस कराता है, एक मां की भूमिका उतना ही जिम्मेदार महसूस कराती है। मगर, यह जिम्मेदारी भी बेहद खूबसूरत होती है। कई एक्ट्रेस इसे एंजॉय कर रही हैं। इस बार मदर्स डे भी उनके लिए बेहद खास, क्योंकि अपने दुलारों के साथ वे पहली बार यह दिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

विज्ञापन

parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीत चोपड़ा बेटे नीर के साथ पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। परी ने 19 अक्टूबर 2025 को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का भी बिटिया रानी के साथ पहला मदर्स डे है। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 15 जुलाई 2025 को बेटी का स्वागत किया। कपल ने बिटिया का नाम सरायाह रखा है। 

Daadi Ki Shaadi Box Office: 'दादी की शादी' देखने पहुंचे दर्शक; दूसरे दिन बढ़ी कमाई; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

विज्ञापन

parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी रचाई। शादी के करीब चार साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी। नवंबर 2025 में कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया। वे पहली बार बेटे के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।

parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्रलेखा
पत्रलेखा के लिए भी यह मदर्स डे बेहद खास है। एक्टर पति राजकुमार राव के साथ उन्होंने नवंबर 2025 में बेटी का वेलकम किया था। बिटिया का नाम उन्होंने पार्वती पॉल राव रखा है। पार्वती के साथ यह उनका पहला मदर्स डे है।
    

parineeti Chopra Katrina kiara advani Theses these actress will celebrate first Mothers Day with Their kids
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम

लिन लैशराम
इस लिस्ट में लिन लैशराम भी शामिल हैं। रणदीप हुड्डा और लिन ने 10 मार्च 2026 को बेटी का स्वागत किया। कपल ने बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। लिन लैशराम के लिए यह मदर्स डे काफी खास है। अपनी नन्ही गुड़िया के साथ वे यह दिन सेलिब्रेट करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed