फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rapper Raftaar Wedding: क्या दोबारा शादी रचा रहे हैं रफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो

Thu, 30 Jan 2025 10:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jan 2025 10:42 AM IST
सार

Rapper Raftaar Wedding: कोमल वोहरा से तलाक के करीब चार साल बाद रैपर रफ्तार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका वेडिंग कार्ड भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Popular rapper and singer Raftaar Wedding speculation began After a viral social media post Know Details
रैपर रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

रैपर रफ्तार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहली पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के करीब चार साल बाद रफ्तार फिर घर बसाने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथित प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वेन्यू आदि की डिटेल भी दी गई हैं। हालांकि, शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि किसी की तरफ से नहीं हुई है। 

Popular rapper and singer Raftaar Wedding speculation began After a viral social media post Know Details
रैपर रफ्तार - फोटो : इंस्टाग्राम

प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो आई सामने
रैपर रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो कथित रूप से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन के हैं। कहा जा रहा है कि रैपर मनराज से शादी रचा रहे हैं। रफ्तार के फैंस सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो और कार्ड साझा करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

 
Popular rapper and singer Raftaar Wedding speculation began After a viral social media post Know Details
रैपर रफ्तार - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं रफ्तार की होने वाली दुल्हन?
रैपर की शादी की खबर सुनते ही फैंस बधाई दे रहे हैं। हालांकि, रैपर रफ्तार की तरफ से शादी को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि पहली पत्नी कोमल से तलाक के पांच साल बाद रैपर रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, कलाकार ने आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं की है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular rapper and singer Raftaar Wedding speculation began After a viral social media post Know Details
रैपर रफ्तार - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे शुरू हुईं शादी की अटकलें?
रैपर की शादी की अटकलें तब शुरू हुईं, जब एक कंटेंट क्रिएटर ने शादी के प्रवेश द्वार पर लगे स्टैंडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पर लिखा है, 'दिलिन और मनराज की शादी के जश्न में आपका स्वागत है'। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में रफ्तार और मनराज अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस करते दिख रहे हैं। खुद रफ्तार ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इस पर हाथ जोड़कर इमोजी पोस्ट किए हैं और ईविल आई बनाई है। हालांकि, उन्होंने शादी को लेकर कुछ नहीं लिखा है।

विज्ञापन
Popular rapper and singer Raftaar Wedding speculation began After a viral social media post Know Details
रैपर रफ्तार-कोमल - फोटो : सोशल मीडिया

छह साल चली पहली शादी
रैपर की पहली शादी कोमल वोहरा से हुई। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, छह साल बाद 2022 में इनका तलाक हो गया। शादी से पहले कोमल और रफ्तार ने करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed