फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas movie the raja saab makers reacts workers payment issue

Prabhas: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, वर्कर्स की सैलरी से जुड़े आरोपों पर दिया जवाब

Sun, 17 Aug 2025 09:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 17 Aug 2025 09:53 AM IST
सार

The Raja Saab: हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ के मेकर्स विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने कर्मचारियों को सैलरी भुगतान ना करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Prabhas movie the raja saab makers reacts workers payment issue
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ उस समय सुर्खियों में आ गई, जब फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पर फिल्म निर्माण संबंधी नियमों का पालन ना करने का आरोप लगा। इसी के बाद से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। अब फिल्म निर्माण कंपनी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और सफाई दी है। आइए जानते हैं क्या बोले मेकर्स। 

विज्ञापन

क्या बोले मेकर्स?
'द राजा साब' फिल्म के मेकर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में काम कर रहे कर्मचारियों को लगभग 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया, ‘जुलाई के दौरान किए गए काम के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी बाकी है।’ सैलरी संबंधी समस्याओं को स्वीकारते हुए फिल्म के मेकर्स ने आतंरिक भुगतान संबंधी बातों को सार्वजनिक करने पर आलोचना भी की। 

विज्ञापन

 


कब मिलेगा कर्मचारियों को पैसा?
मेकर्स ने आगे कहा, ‘पिछले दो हफ्तों से कर्मचारियों की अनुपलब्धता, अचानक हड़ताल और अगली अनुसूची शुरू न होने के कारण यह देरी हुई है। हमने काम करने वाले कर्मचारियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीति में बदलाव किया है और इसी हफ्ते भुगतान करने का फैसला किया है।’

यह खबर भी पढ़ें: Jyoti Chandekar: मशहूर मराठी अभिनेत्री ज्योति चांदेकर का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


द राजा साब फिल्म के बारे में
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास और मालविका के साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है। प्रभास की इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed