The Raja Saab Teaser: दमदार डायलॉग, शानदार स्क्रीनप्ले के साथ आ गए 'द राजा साब', प्रभास की फिल्म का टीजर रिलीज
The Raja Saab: लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस का वेट अब खत्म हो गया है। प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीजर अब रिलीज हो गया है। टीजर में प्रभास का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां देखें फिल्म का टीजर
भव्य तरीके से टीजर हुआ लॉन्च
इस फिल्म का टीजर शानदार तरीके से लॉन्च किया गया। टीजर लॉन्च इवेंट पर फिल्म की स्टारकास्ट नजर आई, हालांकि प्रभास इस इवेंट पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान ऑडियंस की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। फिल्म के टीजर पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
Countdown begins ⏳⏳💥💥#Prabhas #TheRajaSaab #TheRajaSaabTeaser pic.twitter.com/7BgtrG3UUC
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 16, 2025
KING-SIZE CUTOUT LAUNCH amidst an ocean of fans 🔥🔥
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 16, 2025
PRASAD’s MULTIPLEX 🌋 #Prabhas #TheRajaSaab #TheRajaSaabTeaser pic.twitter.com/GT61HnJWYd
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल और भयावह सेट है — एक आलीशान हवेली, जो भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हॉरर लोकेशन मानी जा रही है। यह भव्य हवेली लगभग 41,256 स्क्वायर फीट में फैली हुई है।
इस बेहतरीन और डरावने सेट को मशहूर आर्ट डायरेक्टर राजीवन नांबियार ने डिजाइन किया है। ये हवेली सिर्फ एक दृश्यात्मक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि कहानी का एक जीवंत और अहम किरदार बनकर सामने आती है, जो दर्शकों को भय और रोमांच से भर देगी।
फिल्म 'द राजा साब' के बारे में
आपको बता दें फिल्म ‘द राजा साब’ का निर्देशन मारुति ने किया है, जबकि इसे विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। इस पैन-इंडिया फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिधि कुमार नजर आएंगी। ‘द राजा साहब’ 5 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि प्रभास की पिछली फिल्मों ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ और ‘सालार’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे।