फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas Sends Best Wishes To Anushka Shetty Starrer Ghaati He Called Her Sweety

Ghaati: प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को बताया स्वीटी, फिल्म ‘घाटी’ के लिए दीं शुभकामनाएं

Thu, 04 Sep 2025 01:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:22 PM IST
सार

Prabhas Praises Ghaati: ‘बाहुबली’ फेम अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म ‘घाटी’ के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने अनुष्का पर जमकर प्यार भी लुटाया है।

विज्ञापन
Prabhas Sends Best Wishes To Anushka Shetty Starrer Ghaati He Called Her Sweety
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुष्का शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘घाटी’ से सिनेमाघरों में वापसी को तैयार हैं। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर शुरू से ही क्रेज बना हुआ है। फैंस एक बार फिर अनुष्का शेट्टी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की तारीफ भी की है।

विज्ञापन

प्रभास ने की तारीफ
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने घाटी के रिलीज ट्रेलर का लिंक भी मेंशन किया है। साथ ही फिल्म की तारीफ करते हुए अनुष्का शेट्टी को शुभकामनाएं भी भेजी हैं। प्रभास ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘घाटी का रिलीज ट्रेलर काफी शानदार और प्रभावी लग रहा है। तुमको इस दमदार किरदार में देखने के लिए उत्सुक हूं स्वीटी। ‘घाटी’ की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’

विज्ञापन




एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘घाटी’
‘घाटी’ पिछले काफी वक्त से टल रही है। अब अंतत: फिल्म रिलीज होने जा रही है। कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित ‘घाटी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी एक दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में कुछ एक जगह वो जहां, काफी सीधी-साधी नजर आती हैं, तो वहीं कई जगह वो जबरदस्त एक्शन करते भी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का
‘घाटी’ से अनुष्का शेट्टी लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी’ में नजर आई थीं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे पसंद किया गया था। अब अनुष्का इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।


‘बाहुबली’ के बाद प्रभास और अनुष्का के अफेयर की थीं चर्चाएं
अनुष्का शेट्टी और प्रभास एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हुई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की। लेकिन समय-समय पर अक्सर ही दोनों के रिश्ते में होने की खबरें आती रहीं। हालांकि, इस बीच प्रभास का नाम कभी कृति सेनन से भी जुड़ा। अब अनुष्का शेट्टी को स्वीटी कहकर संबोधित करने पर एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाएं उड़ने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed