The Raja Saab: फैंस का इंतजार खत्म, आ रहे हैं ‘राजा साहब’; इस दिन सामने आएगा प्रभास की फिल्म का टीजर
The Raja Saab Teaser: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। जिससे फैंस खुश हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैंस लंबे वक्त से बाहुबली स्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन किन्हींं कारणों से फिल्म आगे बढ़ गई। जिसके बाद फैंस लगातार फिल्म को लेकर कोई अपडेट चाह रहे थे। अब आधिकारिक रूप से फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जो 'द राजा साहब' के फैंस को खुश करने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर की तारीख का एलान कर दिया है और बता दिया है कि कब फिल्म का टीजर आने वाला है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
मेकर्स ने प्रभास की ‘द राजा साहब’ के टीजर रिलीज की घोषणा कर दी है। जिससे अब ये उम्मीद फिर से जाग गई है कि फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीजर रिलीज के बारे में जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में मेकर्स ने ये एलान किया है कि ‘राजा साहब’ का टीजर 3 जून यानी कल दिन में 10 बजकर 34 मिनट पर जारी किया जाएगा। पोस्ट में मेकर्स की ओर से लिखा गया, ‘राजा साहब आगमन। कल सुबह 10:34 बजे।’
विज्ञापन विज्ञापन
Tomorrow at 10:34 AM 📸 #Prabhas #TheRajaSaab
pic.twitter.com/Yo436siPFV — The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 2, 2025
मारुति ने किया है फिल्म का निर्देशन
‘द राजा साहब’ मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर फिल्म है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए मालविका मोहनन तेलुगु इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही हैं। जबकि फिल्म में निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार समेत कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ेंः Vijay Varma: विजय वर्मा ने की अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम; मेकर्स ने किया वेलकम
पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म
‘द राजा साबह’ को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद से फैंस फिल्म के बारे में जानकारी चाह रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर की डेट जारी कर दी है। हालांकि, अभी भी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीद है कि कल टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ सकती है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।