Prabhas: 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ काम करेंगे प्रभास? अभिनेता के जन्मदिन पर होगा फिल्म का एलान
प्रभास के पास कतार में कई फिल्में हैं, लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि वे 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ भी ने फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'हनुमान' से सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म पाने वाले प्रशांत वर्मा फिलहाल दो प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। प्रशांत वर्मा ने 'हनुमान' फिल्म का सीक्वल 'जय हनुमान' भी तैयार किया है। अब उस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म 'जय हनुमान' में ऋषभ शेट्टी हनुमान और यश श्री राम की भूमिका में हैं। इसके साथ ही यह खबर है कि इन दोनों फिल्मों के बाद प्रशांत वर्मा प्रभास के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं।
प्रभास के पास फिल्मों की कतार
पैन इंडिया स्टार प्रभास फिलहाल रोमांटिक हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2025 की गर्मियों में रिलीज होने वाली है। 'द राजा साब' के बाद प्रभास हनु राघवपुडी की अनाम फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर काम करना शुरू करेंगे।
फिल्म की कहानी पर हुई चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की स्टोरी लाइन पर प्रशांत की प्रभास के सह चर्चा हो चुकी है और अभिनेता ने इस पर चर्चा भी कर ली है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड का हिस्सा होगी, जिसमें प्रभास एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आने आ सकते हैं, जो परम शिव जैसा दिखता है।
Darshan Thoogudeepa: दर्शन से मिलने जेल पहुंचीं उनकी पत्नी और परिवार वाले, जमानत याचिका हो चुकी है खारीज
प्रभास के जन्मदिन पर उठेगा पर्दा
इस बीच अब सोशल मीडिया पर चल रही ताजा चर्चा से संकेत मिला है कि प्रशांत वर्मा अभिनेता के साथ हाथ मिला सकते हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परियोजना की औपचारिक घोषणा प्रभास के जन्मदिन पर की जाएगी। प्रभास का जन्मदिन जो 23 अक्तूबर को है। खबर है कि प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा। प्रशांत वर्मा की एक्स पर नई क्रिप्टिक पोस्ट इन अफवाहों को और हवा दे रही है।
Rajkumar Hirani: क्या आने वाली है मुन्नाभाई फ्रेंचाइजी की अगली किस्त? निर्देशक राजकुमार हिरानी ने खुद बताया सच