फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prithviraj Sukumaran First Look Out From SS Rajamouli And Mahesh Babu Movie SSMB29 He Will Play Kumbha

राजामौली-महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 29’ से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक, निभाएंगे यह खतरानाक किरदार

Fri, 07 Nov 2025 01:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 07 Nov 2025 01:18 PM IST
सार

Prithviraj Sukumaran First Look Out: एसएस राजामौली की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब उनकी और महेश बाबू की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आया है। जानिए किस लुक में दिखेंगे पृथ्वीराज…

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran First Look Out From SS Rajamouli And Mahesh Babu Movie SSMB29 He Will Play Kumbha
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

विस्तार

एसएस राजामौली की मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से अब अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक सामने आया है। साथ ही मेकर्स ने उनके किरदार के नाम की भी घोषणा कर दी है। जानिए किस किरदार में नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन…

विज्ञापन

कुम्भा के किरदार में आएंगे नजर
मेकर्स ने आज पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक रिवील किया है। फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन एक व्हील चेयर जैसी एक कुर्सी पर बैठे हैं, जो एक रोबोट मालूम पड़ती है। क्योंकि इसके पीछे से रोबोट की तरह हाथ निकले हुए हैं। पृथ्वीराज इस कुर्सी पर काले रंग का सूट पहने हुए बैठे हैं। वो कैमरे की ओर काफी गुस्से से देख रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो पैरालाइज्ड हैं। इसके साथ ही उनके किरदार का नाम भी सामने आया है। उनके किरदार का नाम ‘कुम्भा’ है। इसको शेयर करते हुए प्रिंयका ने कैप्शन में लिखा है, ‘उठिए और कुम्भा’ से मिलिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


खतरनाक विलेन के किरदार में दिखेंगे पृथ्वीराज
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन का रोल निभा रहे हैं। इसका अंदाजा उनका फर्स्ट लुक देखकर भी लगाया जा सकता है। इस पोस्टर में पृथ्वीराज गुस्से में खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

15 नवंबरो को होगा ग्रैंड इवेंट
‘एसएसएमबी 29’ राजामौली और महेश बाबू का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है। फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का एक बड़ा लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को हैदराबाद में होना है। इसे अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट बताया जा रहा है। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट के मौजूद रहने की उम्मीद है। इस दिन फिल्म का टाइटल और बाकी चीजें सामने आएंगी। हालांकि, उम्मीद है कि इससे पहले इस पूरे हफ्ते फिल्म को लेकर कोई न कोई अपडेट आती रहेगी। इसमें उम्मीद है कि फिल्म की कास्ट के लुक रिवील किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed