Turkey Earthquake: प्रियंका-आलिया ने तुर्किये में आए भूकंप पर जताया दुख, कहा- यह दिल तोड़ने वाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्किये और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक कई लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। भूकंप के इस विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही, तुर्किये और सीरिया के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तुर्किये और सीरिया के लिए प्रार्थना कर वहां के खराब हालात पर दुख जताया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘काफी विनाशकारी भूकंप था यह, उम्मीद है लोग जल्दी इन सब से बाहर निकल पाएंगे।’ आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा, ‘यह सच में दिल तोड़ने वाला है।’
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, ‘तुर्किये, सीरिया। आप हमारी प्रार्थनाओं में हैं।’ वहीं दूसरी तरफ आलिया की मां सोनी राजदान ने भी एक पोस्ट को साझा किया और लिखा, ‘यह सब देखकर बस दिल टूट गया। तुर्किये के लिए प्रार्थना’। इससे पहले भी सोनी ने तुर्किये के लिए एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने दान करने के लिए एक लिंक शेयर किया था और लिखा, ‘कृपया दान करें यह आसान है। मैंने अभी किया है।’
Shaakuntalam: फिर बदल गई सामंथा की 'शांकुतलम' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि तुर्किये, सीरिया, इस्राइल और लेबनान में भूकंप के तेज झटकों का कहर बरप रहा है। लगातार तेज तीव्रता के भूकंप आने के बाद तुर्किये का हाल बहुत बुरा है। जहां भी नजर जा रहा है, उस तरफ बस तबाही और दर्द नजर आ रहा है। अपने देश के खराब हालात देखते हुए जानी-मानी अभिनेत्री बिरसे अकाले ने भी दुनिया से मदद मांगी। तुर्किये में 24 घंटे के अंदर भूकंप के चार झटकों ने भारी तबाही मचा दी। यही आलम सीरिया में भी है।