फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra and nick jonas video viral on social media

Priyanka Chopra: निक जोनस ने गाया ऐसा गाना कि कमरे से भागीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो देख बोले यूजर्स- परी डर गई

Thu, 04 Sep 2025 09:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 04 Sep 2025 09:13 AM IST
सार

Priyanka Chopra And Nick Jonas Viral Video: हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस निक का सॉन्ग सुनकर कमरे से भागती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka chopra and nick jonas video viral on social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति-सिंगर निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं। हाल ही में एक वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उनके सॉन्ग को सुनकार प्रियंका कमरे से भागती दिख  रही हैं। इसे देख यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन

निक जोनस के गाने से हैरान हुईं एक्ट्रेस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उसी कमरे में अभिनेत्री एलईडी फेस मास्क पहने, सोफे पर बैठी किताब पढ़ने में व्यस्त हैं। जब निक गाना गा रहे थे, तो प्रियंका कुछ देर तक उन्हें देखती रहीं। इसके बाद प्रियंका अपने पति से हैरान होकर चुपचाप कमरे से बाहर चली गईं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)



यूजर्स बोले- बहुत तेज आवाज थी
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा,'क्या ये काफी तेज है?’ दूसरे यूजर ने कहा, 'प्रियंका शांति से अपनी किताब पढ़ना चाहती हैं।’ एक और यूजर ने कहा, ‘मैं आपको यूरोप में नहीं सुन पा रही हूं।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का अंदाज पसंद आया। साथ ही एक ने कहा कि लगता है परी डरी गई। 


कब हुई थी दोनों की शादी?
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई थी। वो भी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से। 

यह खबर भी पढ़ें: Sushmita Sen: ‘यह तुम्हारा साल है शोना’, सुष्मिता सेन ने अपने पहले प्यार को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं


प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में अपनी नई फिल्म 'SSMB29' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' और 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed