फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra celebrates karwa chauth in new york nick jonas gives her surprise

टूर छोड़कर पत्नी प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज देने पहुंचे निक जोनस, न्यूयाॅर्क में देसी गर्ल ने मनाया करवा चौथ

Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
सार

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में करवा चौथ का त्यौहार मनाया। उन्हें पति निक जोनस ने शानदार सरप्राइज दिया। अभिनेत्री ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए खास नोट लिखा है। 

विज्ञापन
Priyanka chopra celebrates karwa chauth in new york nick jonas gives her surprise
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शुक्रवार के दिन मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया। इस कड़ी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने न्यूयॉर्क में इसे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा। 

विज्ञापन

साझा की खूबसूरत तस्वीरें 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वो पति निक जोनस संग सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं दूसरे में उनकी बेटी मालती भी दिख रही है। इसके साथ ही उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में प्रियंका और निक की बेटी स्केच करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


 

निक जोनस ने प्रियंका को दिया सरप्राइज 
इस पोस्ट को करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, सरप्राइज, निक करवा चौथ के लिए घर आए थे। हर साल जब वो मेरे साथ करवा चौथ मनाने के लिए घर आते हैं, तो मेरी सास एक दिन पहले ही मुझे सरगी भेज देती हैं और मेरी मां विकास खन्ना के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना लेकर आती हैं।अपना व्रत तोड़ने के लिए, मेरे सपने इसी से बने थे। मेरे प्यारे चांद होने के लिए शुक्रिया। हमेशा-हमेशा के लिए तुमसे प्यार करता हूं निक जोनस।’

यह खबर भी पढ़ें: आयुष्मान ने पत्नी के लिए रखा व्रत, प्रियंका को मिला सरप्राइज; रकुल से परिणीति तक सेलेब्स ने यूं मनाया करवा चौथ

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रियंका इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का पहला पोस्टर नवंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed