फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Cheers On Maltis First Roller Coaster Ride At Disney World shares video

Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ डिज्नी वर्ल्ड पहुंची प्रियंका, साझा किए मूमेंट; देखें

Thu, 19 Jun 2025 09:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 19 Jun 2025 09:36 AM IST
सार

Priyanka Chopra With Malti: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने परिवार के साथ डिज्नी वर्ल्ड पहुंची हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने खूब मजे किए हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Cheers On Maltis First Roller Coaster Ride At Disney World shares video
निक के साथ प्रियंका, बेटी के साथ निक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपने बच्चों के साथ हर पल को भरपूर तरीके से जी रहे हैं। वह हर लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने लिए कुछ वक्त निकाला, ताकि वह अपनी बेटी और पति के साथ कुछ वक्त बिता सकें। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ डिज्नी वर्ल्ड पहुंचीं। डिज्नी वर्ल्ड में प्रियंका की बेटी मालती भी पहुंची। सबने एड्रेनालाईन की यात्रा की और मिक्की माउस से मुलाकात की।

विज्ञापन


रोलर कोस्टर का लिया आनंद
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने फैंस को अपनी ट्रिप की झलक दिखाने की कोशिश की है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती अपनी दोस्त के साथ हाथ में हाथ डालकर मिकी माउस से मिलने जा रही हैं। उन्होंने रोलर कोस्टर का भी अनुभव किया। प्रियंका ने इसका वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 'ममी की पहली रोलर कोस्टर यात्रा। हम पहले चार बार जा चुके हैं मेरे बच्चे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने प्रियंका की तारीफ की
प्रियंका की बेटी मालती की झलक देखकर फैंस प्रभावित हुए। प्रियंका चोपड़ा की ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है कि वह इतनी बड़ी स्टार होते हुए भी हर दिन कहीं न कहीं घूमने जाती हैं।

विज्ञापन

निक को दी फादर्स डे पर शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा के ये वीडियो पति निक जोनस के साथ फादर्स डे मनाने के बाद आए हैं। निक और मालती की कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा 'वह हमारे सपनों को हर रोज सच करते हैं। वह हमारी जिंदगी का उजाला हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पापा को पितृ दिवस की शुभकामनाएं।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म को मिल गई हीरोइन, पहले इस फिल्म में दिखा चुकी हैं जलवे
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा का काम
प्रियंका एक प्यारी मां और पत्नी होने के साथ-साथ अपनी पेशेवर जिंदगी में भी अच्छा काम कर रही हैं। वह अगली बार जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड और कई अन्य सितारों से सजी एक्शन-कॉमेडी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed