फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Cousin Sister Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Passes Away At The Age Of 72

Mannara Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा के पिता का निधन, बोलीं- ‘वो हमारे परिवार की ताकत थे’

Mon, 16 Jun 2025 11:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:42 PM IST
सार

Mannara Chopra's Father Death: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार से बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री की कजिन मनारा के पिता का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Cousin Sister Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Passes Away At The Age Of 72
प्रियंका चोपड़ा और रमन राय हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra और सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के लिए दुख की घड़ी आई है। अभिनेत्री के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रियंका की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा के पिता की मौत हो गई है। उनकी उम्र 72 वर्ष थी। इस खबर से पूरा चोपड़ा परिवार सदमे में है। वहीं इस खबर से एंटरटेनमेंट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

मनारा ने खुद दी जानकारी
बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री मनारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेत्री के पिता रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो एक वकील थे। अपने पिता के निधन की जानकारी खुद मनारा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए दी। मनारा ने स्टोरी पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया है। वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में किया जाएगा।

विज्ञापन


वकील थे रमन राय हांडा
रमन राय हांडा एक वकील थे और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते थे। मनारा चोपड़ा की मां प्रियंका चोपड़ा के पिता की बहन हैं। जानकारी के मुताबिक, रमन राय हांडा बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। मनारा चोपड़ा के पिता के निधन से उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को गहरा झटका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खास पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

‘बिग बॉस 17’ से मिली मनारा को पॉपुलर्टी
मनारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद वो कई विज्ञापनों में नजर आईं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगू मूवी 'प्रेमा गीमा जंता नाई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'जिद', 'हाले दिल ऑन ब्रोकन नोट्स' में दिखीं। इसके अलावा कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया। मनारा को पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed