फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Daughter Malti Like Disney Character Moana

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बेटी खुद को क्यों कहती है मोआना? एक्ट्रेस ने साझा किया मजेदार किस्सा

Wed, 25 Jun 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक तरफ एक्टिंग में सक्रिय वहीं अपनी बेटी की परवरिश में भी व्यस्त नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी मालती खुद को मोआना कहकर बुलाती है। कौन है मोआना? और इससे क्या है प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का कनेक्शन, जानिए।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Daughter Malti Like Disney Character Moana
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का प्रमोशन कर रही हैं। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा साझा किया है। 
विज्ञापन


मोआना की फैन है बेटी मालती 
गुड मॉनिंग अमेरिका से की गई बातचीत में प्रियंका चाेपड़ा कहती हैं, ‘मेरी बेटी मालती खुद को मैरी मोआना चोपड़ा जोनस कहकर बुलाती है। वह जोर देती है कि उसका नाम मोआना है।’ प्रियंका ने बताया कि मोआना डिज्नी फिल्मों का एक पॉपुलर कैरेक्टर है, जो बेटी मालती को बहुत पसंद है। वह डिज्नी की कई और राजकुमारियाें को भी पसंद करती है। साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया कि बेटी को उनकी ड्रेसेस, हील्स देखना बहुत पसंद है। जब एक बार प्रियंका मेट गाला के लिए तैयार हो रही थीं तो मालती ने उन्हें सिंड्रेला (डिज्नी प्रिंसेस) कहा था।
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, हेड्स ऑफ स्टेट का प्रमोशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड्स ऑफ स्टेट’ में क्या है रोल 
प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म में भरपूर एक्शन, थ्रिलर है। वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में एक सीक्रेट एजेंट के रोल में हैं, जो दुनिया को एक बड़े खतरे बचाती है। इस फिल्म में जॉन सीना, इदरीस एल्बा जैसे उम्दा एक्टर्स भी नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी खूब एक्शन किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: पत्नी प्रियंका संग फोटो शेयर कर निक जोनस ने खुद को बताया भाग्यशाली, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन 

इस भारतीय फिल्म का भी हिस्सा हैं प्रियंका 
प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म SSMB29 का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत भी आईं। इस फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस को उन्होंने यादगार बताया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed