{"_id":"68d3df86d85510385e092675","slug":"priyanka-chopra-husband-american-singer-and-actor-nick-jonas-co-founded-non-profit-expands-to-india-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nick Jonas: निक जोनस ने डायबिटीज से पीड़ित युवाओं की मदद को बढ़ाया हाथ, अपने एनजीओ का भारत में किया विस्तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nick Jonas: निक जोनस ने डायबिटीज से पीड़ित युवाओं की मदद को बढ़ाया हाथ, अपने एनजीओ का भारत में किया विस्तार
Wed, 24 Sep 2025 05:46 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:46 PM IST
सार
Nick Jonas Non Profit Organisation: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर-एक्टर निक जोनस ने अपने गैर-सरकारी संगठन का भारत में विस्तार किया है। यहां वे स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर भारत के मधुमेह पीड़ित युवाओं के बीच जागरुकता फैलाएंगे।
विज्ञापन
निक जोनस
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस द्वार को-फाउंडेड एनजीओ ने बुधवार को भारत में अपने विस्तार का एलान किया है। यहां वे स्थानीय ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर मधुमेह से पीड़ित युवाओं की मदद का काम करेंगे। उनके बीच जागरुकता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
क्या है एनजीओ का मकसद?
'बियॉन्ड टाइप 1' संगठन की स्थापना डायबिटीज को लेकर पुरानी धारणाओं को तोड़ने के मकसद से की गई। इसका उद्देश्य यह भी है कि डायबिटीज के बाद एजुकेश, मजबूत सपोर्ट सिस्टम और देखभाल न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Varun Dhawan: क्या ‘कांतारा’ से टक्कर होने पर डरे वरुण? फैन ने पूछा सवाल तो एक्टर बोले- ‘2 अक्तूबर को…’
विज्ञापन
भारतीय संगठनों के साथ मिलकर काम
'बियॉन्ड टाइप 1' की सीईओ डेबोरा डुगन ने एक बयान में कहा, 'भारत में अपने विस्तार के रूप में हम उन स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो हर दिन इन प्रणालियों का निर्माण कर रहे हैं। हम उस समुदाय के साथ खड़े हैं, जो पहले से ही डायबिटीज पीड़ितों के लिए जीवन के अर्थ में बदलाव कर रहे हैं और सकारात्मकता ला रहे हैं।
किस तरह होगा काम
यह साझेदारी जागरूकता अभियान, बीमारी के जल्दी डिटेक्शन, स्कूल और समुदाय आधारित शिक्षा और सहकर्मी समर्थन पहलों में संलग्न होगी। इसका मकसद लोगों से उनकी मौजूदा जगहों पर मिलना और प्रभावितों की जिंदगी के अनुभवों पर फोकस करना है।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपनी आगामी अमेरिकी कॉमेडी फिल्म, ‘जजमेंट डे’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वे एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में भी नजर आएंगी। इसमें प्रियंका के अपोजिट महेश बाबू दिखाई देंगे। यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, ओडिशा, केन्या और दक्षिण अफ्रीका में हुई है। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मोटी फीस ली है।