Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को 13 साल की उम्र में हुई थी ये गंभीर बीमारी, साझा किया दर्द
Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में बचपन में गंभीर बीमारी से जूझने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंंने बताया कि वह इस बीमारी से कैसे उबरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में बचपन में गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा किया। उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि बीमारी ने उनके जीवन को किस तरह से प्रभावित किया।
13 साल की उम्र में हो गए थे इस बीमारी से पीड़ित
निक जोनस ने अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बचपनन की बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने बीमारी से जूझने और इससे निकलने की अपने सफर को दिखाने के लिए एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरों का सहारा लिया। निक ने लिखा, ‘13 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज का पता चलने के बाद, ऐसा लगा जैसे कोई मेरे सपनों के दरवाजे बंद कर रहा है। अब, ब्रॉडवे स्टेज पर वापस कदम रखते हुए, मैं चाहता हूं कि मैं वापस जाऊं और अपने बचपन वाले निक को बता सकूं कि सब कुछ मेरी कल्पना से भी बेहतर हो रहा है।’
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: बिग बी ने बताया सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, काम को लेकर कही ये बात
प्रियंका ने निक की पोस्ट पर किया रिएक्ट
प्रियंका चोपड़ा ने निक की पोस्ट पर एक लवस्ट्रक इमोजी के साथ टिप्पणी की। इससे पहले एक साक्षात्कार में, निक ने बताया था कि कैसे उन्होंने और प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी को भी समझाया है कि निक को अपने ब्लड शुगर को कम करने के लिए समय की जरूरत होती है। उन्होंने कहा था, ‘हमारी बेटी के घर आने के बाद कई दिनों तक मेरा ब्लड शुगर कम रहा। दूसरी ओर, उसे मेरे ध्यान की जरूरत थी और यह अनुभव करना बहुत ही नया था।’
यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: 'मैं गुस्से में मर्यादा भूल गया', आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप का माफीनामा
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साउथ के निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। अभिनेत्री ‘द ब्लफ’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी। उनके पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.