फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Meet With Comedian Zakir Khan In New York Says Happy To Know About You

Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क में कॉमेडियन जाकिर खान से मिलीं प्रियंका, बोलीं- ‘आपको जानकर खुशी हुई’

Wed, 08 Oct 2025 12:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:04 PM IST
सार

Priyanka Chopra Met Zakir Khan: न्यूयॉर्क में सिनेमा और कॉमेडी का संगम हुआ। जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Meet With Comedian Zakir Khan In New York Says Happy To Know About You
जाकिर खान और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@zakirkhan_208

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की है। यह मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई, जहां दोनों ने साथ में लंच भी एंजॉय किया। इस मुलाकात को लेकर अब प्रियंका ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने जाकिर की तारीफ की है।

विज्ञापन

प्रियंका ने साझा की स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका लाल शॉल में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘आपकी दयालुता, कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए धन्यवाद। आपको जानकर बहुत खुशी हुई।’

विज्ञापन


जाकिर ने प्रियंका को बताया रानी
प्रियंका के अलावा जाकिर खान ने भी अपनी स्टोरी पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों के लंच की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रानी के साथ लंच।’ तस्वीर में प्रियंका काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। काले रंग का टॉप, पैंट और लेदर जैकेट के साथ ग्रे बेसबॉल कैप लगाए हुए हैं। वहीं प्रियंका की स्टोरी को री-शेयर करते हुए जाकिर ने प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने प्रियंका को प्रेरणादायक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन




शो के टूर पर अमेरिका में थे जाकिर
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत भी आई थीं। यहां वो एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद ही वो वापस अमेरिका पहुंची हैं। वहीं जाकिर खान अमेरिका में अपने कॉमेडी शो के टूर के चलते मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच ये मुलाकात हुई।



यह खबर भी पढ़ेंः Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी जुनूनी प्रेम कहानी

‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed