फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress priyanka chopra nick jonas at diwali ball 2025 new york viral video

प्रियंका-निक ने एक बार फिर फैंस को दिए कपल गोल्स, विदेश में हुए दिवाली इवेंट में एक साथ पहुंची जोड़ी

Sun, 12 Oct 2025 07:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 12 Oct 2025 07:13 PM IST
सार

Priyanka Chopra-Nick Jonas At Diwali Event: न्यूयॉर्क में हुए दिवाली इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने एक बार फिर कपल गोल्स दिए। दोनों इवेंट में एक साथ ट्विनिंग करते नजर आए।

विज्ञापन
actress priyanka chopra nick jonas at diwali ball 2025 new york viral video
प्रियंका-निक - फोटो : एक्स

विस्तार

न्यूयॉर्क में हुए दिवाली इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ पहुंचे। बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस ने साथ मिलकर इवेंट रौनक बढ़ा दी। दोनों की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें ये पावर कपल एक बार फिर से फैशन और प्यार दोनों में गोल्स सेट करता नजर आया।
विज्ञापन


‘ऑल दैट ग्लिटर्स’ दीवाली बॉल में चमके प्रियंका-निक
11 अक्टूबर की रात लोट न्यूयॉर्क पैलेस में आयोजित 'ऑल दैट ग्लिटर्स दीवाली बॉल 2025' में प्रियंका और निक ने एंट्री लेते ही सबका ध्यान खींच लिया। प्रियंका ने इस मौके पर एक सफेद इंडो-वेस्टर्न थ्री-पीस सेट पहना था जिसमें सरॉन्ग-स्टाइल की चोली, मिरर वर्क वाला जैकेट और मैचिंग पैंट्स शामिल थे। उनके साथ एक सफेद फर पर्स, सुनहरी इयररिंग्स और माथे पर सजा मांगटीका उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। वहीं निक जोनस भी किसी राजकुमार से कम नहीं लगे। उन्होंने सफेद रंग की पारंपरिक शेरवानी पहनी थी जिस पर बारीक शीशे का काम किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PeeCee (@preciouspriyanka_)




यह खबर भी पढें: 'न किसी विचारधारा का प्रचार, न कोई एजेंडा', फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर बोले ऋषभ शेट्टी

दोनों जब रेड कार्पेट पर साथ आए तो कैमरे लगातार उनकी तस्वीरें खींचते रहे। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए निक का हाथ थाम रखा था और दोनों की जोड़ी देखकर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अल्टीमेट कपल गोल्स कहा।

फैंस को पसंद आया निक-प्रियंका का लुक
तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा- 'ये दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं' तो किसी ने कहा- 'प्रियंका ग्लो कर रही हैं।' एक फैन ने कमेंट किया- 'निक को शेरवानी में देखकर लगा जैसे वो बॉलीवुड हीरो हों।' कुछ ने तो लिखा, 'ये कपल हर बार दीवाली की सबसे खूबसूरत तस्वीरें देता है।'

करवा चौथ की मेहंदी
इससे पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ से जुड़ी झलकें साझा की थीं, जिनमें वो अपने हाथों पर सजी करवा चौथ की मेहंदी दिखा रही थीं। साथ ही, उन्होंने एक प्यारा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें निक कार में बैठकर उनकी हेयर पिन्स निकाल रहे थे जबकि वो बेसबॉल मैच देख रहे थे। इस वीडियो को भी लाखों लोगों ने लाइक किया था।

प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एक्शन ड्रामा ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। इसमें उनके साथ कार्ल अर्बन और इश्माएल क्रूज कॉर्डोवा जैसे स्टार्स भी होंगे। इसके अलावा वो अपनी मशहूर स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारी में हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म SSMB 29 के जरिए लंबे अंतराल के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘इंडियाना जोन्स’ की तर्ज पर एक एक्शन-एडवेंचर होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed