प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती संग मनाया हैलोवीन, फैंस ने फैमिली पर जमकर लुटाया प्यार
Priyanka Chopra-Nick Jonas Halloween: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक और बेटी मालती के साथ हैलोवीन का जश्न मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक जोनस ने साझा की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक दोनों ने ही अपनी हैलोवीन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मालती सफेद ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस ने कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी से भर दिया। किसी ने लिखा- क्यूटेस्ट गोस्ट तो किसी ने कहा कि मालती बिल्कुल मम्मी जैसी है।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रियंका-निक का फैमिली टाइम
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मम्मा और मैं घर पहुंच गए, बस वक्त पर अपने स्पूकी सीजन का मजा लेने के लिए अपनी घोस्ट प्रिंसेस के साथ। हैप्पी हैलोवीन सभी को!' वहीं प्रियंका ने लिखा, 'हम ठीक वक्त पर घर पहुंच गए, ताकि मालती के साथ ट्रिक ऑर ट्रीट कर सकें। घोस्ट प्रिंसेस की ओर से हैप्पी हैलोवीन!' इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि कैसे प्रियंका और निक अपनी फैमिली टाइम को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। मालती के चेहरे की मासूम मुस्कान और उसके छोटे-छोटे हावभाव ने सभी का दिल जीत लिया।
यह खबर भी पढ़ें: ‘हैप्पी बर्थडे मेरे लप्पड़झंडीस’, विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में हुई थी। इस शादी ने उस वक्त ग्लोबल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया, जो अब उनके जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
अगर प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो आने वाले महीनों में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए तैयार हैं। वो अमेजन प्राइम की चर्चित सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में फिर से नादिया सिंह के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में 19वीं सदी की एक कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाने वाली हैं। इतना ही नहीं, वो भारतीय फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली की अगली मेगा प्रोजेक्ट में भी काम करने जा रही हैं, जिसमें तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका निभाएंगे।