फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Nick Jonas singh daughter Malti favorite morning song APT

Priyanka Chopra: बेटी के पसंदीदा गाने पर थिरकते नजर आए निक और प्रियंका, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 27 Jul 2025 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ब्लैकपिंक कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। यहां वह अपनी बेटी के पसंदीदा गाने पर थिरकती हुईं नजर आईं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas singh daughter Malti favorite morning song APT
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ब्लैकपिंक कॉन्सर्ट हुआ। इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शामिल हुए। प्रियंका और निक अच्छी बॉडिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब उनके कई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)


बेटी के पसंदीदा गाने पर थिरके प्रियंका और निक
एक फैन अकाउंट ने ब्लैकपिंक कॉन्सर्ट शो में प्रियंका और निक जोनस का एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में दोनों ब्लैकपिंक के गानों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पहले प्रियंका ने टिकटॉक पर शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत प्रियंका के म्यूजिक पर थिरकने से होती है। थोड़ी देर बाद निक भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं। दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिया है।

पिछले महीने 'द टुनाइट शो' में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि 'एपीटी' उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का पसंदीदा गाना है। वह इस गाने को सुबह शाम सुनती है। वायरल वीडियो में प्रियंका और निक इसी गाने पर थिरक रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंSalman Khan: सलमान खान ने याद की पिता सलीम खान की यह नसीहत, लिखा- 'काश मैंने बात मानी होती'

Priyanka Chopra Nick Jonas singh daughter Malti favorite morning song APT
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका ने कॉन्सर्ट की वीडियो शेयर की
प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ब्लैकपिंक की सदस्य लीसा का एक क्लिप शेयर किया जिसमें वह स्टेज पर एक गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ था। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने लीसा को टैग किया और लिखा, 'वाह। आप रानी लग रही हो।'
प्रियंका ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें जेनी, रोज और जिस्सू, लीसा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इन सभी को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में
प्रियंका हाल ही में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। वह जल्द ही कई दूसरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह 'द ब्लफ' में 19वीं सदी की एक कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाने वाली हैं। प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म में महेश बाबू के साथ भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed