Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में दिए कई पोज, बेटी मालती ने पति निक को दौड़ाया
Priyanka Chopra Pose On Beach: अपने जन्मदिन के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बाहर गईं। यहां उन्होंने कई जबरदस्त पोज दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें सबसे पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह बीच पर एक कुर्सी पर आराम से बैठीं हैं। दूसरी तस्वीर में वह पीछे से पोज दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह अपने पति निक को किस कर रही हैं। एक और तस्वीर में प्रियंका, निक और मालती तीनों नजर आ रहे हैं। कई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में पोज दिए हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया है। ऐसे में उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'जिंदगी में जीत रही हूं। जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'जब आप पोज दे रही थीं, तब निक बच्चे का ख्याल रख रहे थे। यही वह ऊर्जा है जिसकी मुझे इस साल जरूरत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'पूरा परिवार बहुत अच्छा है। आप लोग आदर्श हैं।' एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा 'सबसे प्यारा परिवार। बहुत खुशी है कि आपका जन्मदिन अच्छा रहा और आप उन लोगों के साथ हैं जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं!'
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान में शादी की थी। उन्होंने पारंपरिक ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का जन्म हुआ।
प्रियंका चोपड़ा का काम
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। बताया जाता है कि प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।