फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra reached new york before met gala event pictures viral on social media

Priyanka Chopra: शाहरुख के बाद प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची न्यूयॉर्क, मेट गाला में होंगी शामिल; देखें तस्वीरें

Sun, 04 May 2025 05:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 04 May 2025 05:02 PM IST
सार

Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क में 05 मई को मेट गाला का आयोजन होने वाला है। इसके लिए दुनियाभर के दिग्गज कलाकारों के साथ भारतीय एक्टर्स के भी पहुंचने की खबरे मिल रही हैं। अभिनेता शाहरुख खान के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी न्यूयॉर्क में देखा गया है।

विज्ञापन
Priyanka chopra reached new york before met gala event pictures viral on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @jerryxmimi

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क शहर से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पोज देती दिख रही हैं। मेट गाला इवेंट से पहले अभिनेत्री की ये स्टाइलिश तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर कुछ स्टाइलिश तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर नजर आ रही हैं। आपके बताते चलें कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें मेट गाला फैशन इवेंट से ठीक एक दिन पहले यानी रविवार की हैं। इसमें प्रियंका का कूल अंदाज देखने को मिल रहा है, जो यह बता रहा है कि एक बार से अभिनेत्री मेट गाला फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Babil: बाबिल के वायरल वीडियो पर मां सुतापा को देनी पड़ी सफाई, शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट; कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के लुक ने खींचा ध्यान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर के सिंपल कैजुअल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस खुले हुए बालों के साथ सनग्लास लगाए हुए भी दिख रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री लोफर शूज पहने हुए स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।  वहीं, एक तस्वीर में वो विक्ट्री साइन बनाते हुए दिख रही हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Hania Aamir: इंस्टा अकाउंट बैन होने के बाद भारतीय फैंस की इस हरकत को देख भावुक हुईं हानिया, बोलीं- रो दूंगी

शाहरुख भी पहुंच चुके हैं न्यूयॉर्क
प्रियंका चोपड़ा से पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान हाल ही में न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखे गए थे, जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मेट गाला की ओर एक नजर
मेट गाला फैशन इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाला है। यह इवेंट 05 मई यानी सोमवार को होगा, जहां दुनियाभर के कई सितारे अपने जलवा बिखेरते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed