फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra reacts to mannara chopra father raman handa death

Priyanka Chopra: फूफा जी के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हमेशा दिलों में रहेंगे

Tue, 17 Jun 2025 11:48 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 17 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

Priyanka Chopra on Mannara Father Death: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अब अपने फूफा जी यानी मनारा चोपड़ा के पिता के निधन पर प्रतिक्रिया दे दी है।

विज्ञापन
priyanka chopra reacts to mannara chopra father raman handa death
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री से ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल प्रियंका के फूफा जी यानी कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंकल के निधन पर अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंकल को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। प्रियंका ने लिखा- आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल जी। ओम शांति। बता दें 16 जून को जब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही थीं तभी उनकी कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से रोते हुए गईं मनारा चोपड़ा
मनारा चोपड़ा को जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर मिली, वो दौड़ी-दौड़ी मुंबई वापस लौटीं। एक्ट्रेस पिता की मौत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वो काफी परेशान दिखीं। गौरतलब है मनारा चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। इस दौरान वह बहुत उदास, हताश और परेशान दिख रही थीं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


मनारा चोपड़ा ने खुद किया पोस्ट
उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी देते हैं, जो 16 जून को हमें छोड़कर चले गए। वो हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।' पैपराजी पेज ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम पेज पर मनारा का वीडियो शेयर किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed