फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Replied To Fans About SSMB29 Rajamouli And Hubby Nick Jonas In Ask PCJ Session On Twitter

राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान? एक्ट्रेस ने दिए फैंस के सवालों के जवाब, बताया पति को सिखाई कितनी हिंदी

Wed, 12 Nov 2025 06:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 12 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

Priyanka Chopra Ask PCJ Session: प्रियंका चोपड़ा ‘एसएसएमबी 29’ से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 15 नवंबर को होने वाले ग्रैंड इवेंट से पहले एक्ट्रेस ने एक्स पर फैंस के साथ सवाल-जवाब किए हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Replied To Fans About SSMB29 Rajamouli And Hubby Nick Jonas In Ask PCJ Session On Twitter
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स@priyankachopra

विस्तार

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। 15 नवंबर को फिल्म का एक बड़ा इवेंट होना है। इस बीच अभिनेत्री ने एक्स पर अपने फैंस के साथ बातचीत का एक सेशन चलाया। इस दौरान देसी गर्ल ने फैंस के सवालों के कुछ मजेदार जवाब भी दिए।

विज्ञापन

अभी बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं पीसी
आस्क पीसीजे सेशन की शुरुआत में प्रियंका ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए कहा कि वो अभी कार में हैं। आप सब कहां हैं? सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि आपने बॉलीवुड, हॉलीवुड, म्यूजिक और प्रोड्यूसर के तौर पर सब कुछ एक्सप्लोर किया है। अब ऐसा क्या है जो आप सीखना चाहती हैं या कुछ नया क्रिएट करना चाहती हैं? इस पर पीसी ने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है। मैं अभी बहुत कुछ करना और हासिल करना चाहता हूं। उम्मीद है कि मैं कर पाऊंगी।’

विज्ञापन

 


 

 

प्रियंका को भाई हैदराबाद की बिरयानी
प्रियंका की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से जोड़कर एक प्रशंसक ने पूछा कि अब तक आपको तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री कैसी लग रही है? क्या आपने अभी तक बिरयानी खाई है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘अभी तक मेरे लिए फिल्म के शुरुआती दिन ही हैं। लेकिन यह शानदार रहा है। हां, हैदराबाद में दुनिया की सबसे अच्छी बिरयानी मिलती है।’
 

 

ग्लोब ट्रॉटर इवेंट के लिए उत्साहित हैं प्रियंका
एक प्रशंसक ने पूछा कि राजामौली और महेश बाबू की फिल्म के ‘ग्लोब ट्रॉटर इवेंट’ के लिए कितना उत्साहित हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि बहुत ज्यादा। साथ ही उन्होंने महेश बाबू का एक जीआईएफ भी साझा किया। इसी दौरान एक फैन ने देसी गर्ल से किसी इवेंट में साड़ी पहनने को कहा। इस पर प्रियंका ने कहा कि ‘15 नवंबर को बहुत कुछ पता चलेगा।’ जाहिर है कि 15 नवंबर को ही ‘एसएसएमबी 29’ का एक बड़ा इवेंट हैदराबाद में होना है।
 


 

 

प्रियंका ने निक को हिंदी में क्या-क्या सिखाया
एक फैन ने पूछा, ‘आपने निक जोनस को हिंदी में क्या-क्या बोलना सिखाया है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘खाना, पानी, प्यार, पनीर… लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने ये सब खुद ही सीखा है।’ एक फैन ने उनकी आगामी फिल्म को लेकर पूछा कि क्या यह आपकी भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी होगी या फिर प्रियंका चोपड़ा का एक नया दौर शुरू होगा? इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि ये एक नया दौर या मेरी दमदार वापसी होगी। लेकिन मैं ये नहीं कह सकती। हां, इतना तो तय है कि यह जबरदस्त होने वाला है।’
 


 

 

एसएस राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान?
एक फैन ने पूछा कि उम्मीद है कि एसएस राजामौली ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा? इस पर पीसी ने कहा कि वो बेस्ट हैं। बस उनसे मत पूछना कि मैंने उन्हें परेशान किया या नहीं। एक प्रशंसक ने प्रियंका की इंडियन सिनेमा में वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में हमने आपको बहुत याद किया। उम्मीद करते हैं कि ‘ग्लोब ट्रॉटर’ सिर्फ एक शुरुआत होगी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए कहा, ‘ईश्वर की कृपा से। मुझे उम्मीद है कि मैं दुनिया भर में अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर पाऊंगी। आपके सहयोग से ऐसा लगता है कि कुछ भी संभव है। बहुत दिनों से बात नहीं हुई। आप कैसे हैं?’
 


 

 

हैदराबाद में प्रियंका के साथ शूट पर गई बेटी मालती
इस दौरान जब एक फैन ने प्रियंका से पूछा कि जब वो शूटिंग पर जाती हैं तो अपनी फैमिली या बच्ची को साथ ले जाती हैं या फिर अकेली जाती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी बेटी हैदराबाद में सेट पर मेरे साथ थी। उसने महेश बाबू, नम्रता और उनकी बेटी सितारा के साथ मजेदार समय बिताया। वो राजामौली के फार्म पर भी गई जहां वो एक बछड़े से मिली। यह उसकी सबसे खूबसूरत यादों में से एक है।
 

खुद तेलुगु में अपने डायलॉग्स बोलेंगी प्रियंका
एक फैन ने तेलुगु में डायलॉग बोलने के अनुभव के बारे में प्रियंका से पूछा। साथ ही पूछा क्या इसमें मुश्किल हुई? एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'जाहिर है यह मेरी पहली भाषा नहीं है, लेकिन
राजामौली सर ने बहुत मदद की। मैं अपने तेलुगु डायलॉग्स बोलूंगी और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।' एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या आप ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में तेलुगु में भाषण देंगी? इस पर पीसी ने कहा, 'मैं अभी भी तेलुगु सीखने पर काम कर रही हूं। इसलिए मेरी गलतियों को माफ कर दीजिएगा। मैं कोशिश करूंगी। हो सकता है मिला-जुलाकर बोलूं। आपको क्या लगता है?' पीसी ने इस दौरान एक फैन के कहने पर स्पैनिश भी बोलकर दिखाई।
 
 
 

राजामौली के साथ काम करना था मुश्किल? प्रियंका ने दिया जवाब
एक प्रशंसक ने पूछा कि ज्यादा मुश्किल क्या था तेलुगु बोलना या फिर राजामौली का टाइट व गंभीर शूटिंग शेड्यूल? प्रियंका ने जवाब दिया, 'मुश्किल तो कुछ भी नहीं था। लेकिन दोनों ही मेरे लिए जिंदगी बदलने वाले अनुभव रहे।' इस दौरान एक फैन ने प्रियंका से तेलुगु के कोई दो शब्द बोलने को कहे। इस पर प्रियंका ने उसे तेलुगु में रिप्लाई किया।
 
 

जल्द आ सकता है 'एसएसएमबी 29' से प्रियंका का पोस्टर
जब एक फैन ने प्रियंका से पूछा कि क्या 'एसएसएमबी 29' से आज उनका पोस्टर सामने आएगा? इस पर पीसी ने रिप्लाई दिया, 'मैं बस इतना कह सकती हूं कि अपनी फीड रिफ्रेश करते रहिए। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा वापस आ गई है। मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed