फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Richard Madden Starrer Citadel is now No one web series best succession and Ted Lasso

Citadel: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' बनी दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज, टेड लास्सो और सक्सेशन को दिया मात

Sun, 30 Apr 2023 06:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Apr 2023 06:47 PM IST
सार

अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। अब प्रियंका की वेब सीरीज ने वैश्विक लोकप्रियता चार्ट को टॉप किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Richard Madden Starrer Citadel is now No one web series best succession and Ted Lasso
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान काफी संघर्ष का सामना किया है। आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दरअसल, अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। अब प्रियंका की वेब सीरीज ने वैश्विक लोकप्रियता चार्ट को टॉप किया है।

विज्ञापन

लोकप्रियता चार्ट के टॉप पर रही सिटाडेल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक रिपोर्ट के अनुसार 'सिटाडेल' ने 1125 के स्कोर के साथ लोकप्रियता चार्ट के टॉप पर रही है। इस चार्ट के दूसरे स्थान पर नेटफ्लिक्स रिलीज 'स्वीट टूथ' ने अपना स्थान कायम किया है। इसके बाद प्राइम वीडियो का 'द मार्वल मिसेज मैसेल' है , जिसने इस चार्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, 29 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग शो के चार्ट में ‘सिटाडेल’ टॉप पर थी।

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरती विरासत में मिली है

विज्ञापन
विज्ञापन

 ‘सिटाडेल’ की कहानी
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन नए दौर के खतरनाक जासूस बने हैं। ‘सिटाडेल’ एक स्वतंत्र खुफिया जासूसी एजेंसी है, जो किसी खास देश के लिए काम नहीं करती। यह एजेंसी धरती पर किसी भी देश के लोगों की सुरक्षा को समर्पित है। 

Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा



 
विज्ञापन

26 मई को बाकी एपिसोड की होगी स्ट्रीमिंग 
बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो वह हाल ही में द रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब वह अगली बार 'लव अगेन' और 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन की स्पॉई एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के दो एपिसोड 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं, इसके बाकी चार एपिसोड अगले शुक्रवार से 26 मई तक जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed