{"_id":"68034a43827fc1eeda0739fd","slug":"priyanka-chopra-shares-a-post-on-social-media-which-gives-hint-of-shooting-of-movie-ssmb-29-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: महेश बाबू की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया हिंट, शेयर किया ये लोकेशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: महेश बाबू की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया हिंट, शेयर किया ये लोकेशन
Sat, 19 Apr 2025 12:32 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:32 PM IST
सार
Priyanka Chopra: हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से चर्चा में हैं। महेश बाबू की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेश बाबू और राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक अपडेट आया है। प्रियंका चोपड़ा ने दिए ये हिंट। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर क्या है प्रियंका का हिंट?
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने ग्राफिक्स के जरिए बताया है कि वह मुंबई से होते हुए पर्ल सिटी हैदराबाद आ गई हैं। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के जरिए यह कहा जा रहा है कि अभिनेत्री महेश बाबू की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग के लिए फिर से हैदराबाद आ गई हैं, जिसका अगले हफ्ते यहां शूटिंग होगी। इस फिल्म के एक-एक अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Jasmine Bhasin: सलमान खान की इस सलाह ने बदल दी जैस्मिन भसीन की जिंदगी, बोलीं- अब मैं ज्यादा…
विज्ञापन
फिल्म को लेकर क्या है अपडेट?
राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एसएसएमबी 29' को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्लान है। महेश बाबू अभिनीत इस एडवेंचर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य तक चलने की उम्मीद है। अभी फिल्म ने ओडिशा के कोरपुट शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा फिल्म ने अपने हैदराबाद और ओडिशा में दो महत्वपूर्ण शेड्यूल पूरे कर लिए हैं। तीसरा शेड्यूल इस सप्ताह शुरू होगा। राजामौली के पिता, लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘एसएसएमबी 29’ की कहानी लिखी है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में आ सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: Trisha Krishnan: कब शादी करेंगी तृषा कृष्णन? अभिनेत्री के जवाब ने फैंस को किया हैरान
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। वे ‘द ब्लफ’ में में भी नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका के पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ भी है।