Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खास पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Madhu Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अब मां के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल कलाकार बन चुकी हैं। आज प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन है। मां के जन्मदिन पर प्रियंका ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है और साथ ही मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
प्रियंका ने इस तरह किया मां को विश
प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा आपस में दोस्त की तरह रहती हैं। अब मां के बर्थडे पर प्रियंका ने मां की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “अपनी धुन पर नाचने वाली महिला को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं, नई नई।” प्रियंका ने मां मधु चोपड़ा की कई तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए एक मोंटाज शेयर किया। वीडियो में मधु और प्रियंका, निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें और पल देखने को मिल रहे हैं।
View this post on Instagram
मां के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अक्सर ही दोनों को एक साथ छुट्टियां बिताते और वैकेशन पर साथ घूमते भी देखा जाता है। कई मौकों पर मधु ने प्रियंका की तारीफ की है और उन्हें ट्रोल किए जाने पर भी मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी का सपोर्ट किया है। तो वहीं प्रियंका भी कई बार अपनी मां की दिल खोलकर तारीफ कर चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Vishnu Manchu: विष्णु मांचू का 22 साल का इंतजार हुआ खत्म, रजनीकांत ने देखी 'कन्नप्पा' लगाया गले
राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया आई थीं।