फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra shares bts video of heads of state and seen in full action mode

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का बीटीएस वीडियो, एक किक में तोड़ डाला दरवाजा

Fri, 04 Jul 2025 01:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

Heads of State BTS Video: शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वो एक्शन करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Priyanka chopra shares bts video of heads of state and seen in full action mode
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से चर्चा में है, जिसे भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जा रहा है। आज 4 जुलाई को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक्शन करते देखा जा रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने दर्शकों को सावधान भी किया है। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो शेयर किया, जो उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का बीटीएस है। इसमें एक्ट्रेस एक्शन सीन शूट करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री एक दरवाजे को पैर से मारते हुए दिख रही हैं, जिससे वह दरवाजा टूट जाता है। एक अन्य सीन में वह बंदूक लेकर एक्शन सीन कर रही हैं। वहीं, आगे ऐसा लगता है कि वह सीन करते हुए थकने वाली है, लेकिन अचानक फिर से शूट करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें मस्ती भरे अंदाज में भी देखा गया, जिसमें वह डांडिया खेलती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि इसे घर पर ना आजमाएं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया 
प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट आते ही नेटिंजस के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या एनर्जी हैं मैम। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री से काफी मोटिवेशन मिलता है। इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि वाह हॉलीवुड सेट पर डांडिया। 


यह खबर भी पढ़ें: Kailash Kher: जन्मदिन पर प्रतिभाओं को ‘नई उड़ान’ देंगे कैलाश खेर, बोले- ‘असली खुशी दूसरों को मौका देने में’


हेड्स ऑफ स्टेट के बारे में 
'हेड्स ऑफ स्टेट' दुनियाभर में 2 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और यूके के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed